अजमेर 26 जून, देहली गेट स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम परिसर में सत्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज के पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय दिन आज 11 कुण्डीय विश्व कल्याणार्थ विष्णु महायज्ञ हुआ जिसके अन्तर्गत देश-विदेश के लगभग 60 श्रद्धालुओं ने विश्व के कल्याण हेतु आहुतियाँ दी। माननीय शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने भी इस महायज्ञ में हिस्सा लिया। तत्पश्चात् स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री जी ने अपने प्रवचन में बताया कि हमें यह मनुष्य चोला मिला है उसकी सार्थकता सिद्ध करने का प्रयत्न करना चाहिये। क्योंकि बुरे काम हमारा भविष्य ही खराब करेंगे। हमारे अच्छे-बुरे सभी कृत्यों का लेखा ब्रह्माण्ड में कहीं न कहीं हो रहा है। हम कोई भी बुरे कार्य करेंगे तो हमें लगता है किसी को पता नहीं चलता है परंतु हम यह भूल जाते है कि ब्रह्माण्ड में इन सबका लेखा हो रहा है और हमें अपने किये गये अच्छे कृत्यों के फल अच्छे व बुरे कृत्यों के बुरे फल भुगतने ही पड़ते हैं। यह अटल सत्य है।
शाम को 4:30 बजे श्री अशोक गाफिल द्वारा श्री झ्ाूलेलाल के बहराणा साहिब की पूजा, अर्चना व भजन कीर्तन व ज्योत प्रज्वलित कर छेज का आयोजन किया गया । तत्पश्चात् प्रेम प्रकाश मण्डल के महामण्डलेश्वर स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज व स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री जी के सानिध्य में सायं 6 बजे शोभा यात्रा देहली गेट से प्रारम्भ होकर धान मण्डी, दरगाह बाजार, नला बाजार, मदार गेट, बापू बाजार, चूड़ी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, महावीर सर्किल, गंज होते हुए देहली गेट पर समापन हुआ। इस शोभा यात्रा में प्रथम बार शामिल स्वामी टेऊँराम रथयात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। संत ओम प्रकाश ने अपने हाथों से इस रथयात्रा का शुभारम्भ किया। श्रद्धालुओं ने बेहद उत्साहपूर्वक इस रथयात्रा को अपने हाथों से चलाकर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार, पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ व प्रसाद वितरण हुआ, शोभा यात्रा में भगवान शिव पार्वती, राधा कृष्ण, गजानन्द महाराज, पवन पुत्र हनुमान, श्रीराम परिवार, सत्गुरू स्वामी टेऊँराम, स्वामी बसन्तराम, स्वामी सर्वानन्द, स्वामी शान्ति प्रकाश आदि की झांकियां निकाली गई थी सूरत से आई प्रताप राय एण्ड पार्टी की स्वामी टेऊँराम भजन मण्डली संकीर्तन करती हुई चल रही थी।
शोभायात्रा के दौरान नया बाजार चैपड़ पर 131 दीपों से महाआरती करके श्रद्धालुओं ने स्वामी टेऊँराम के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा का परिचय दिया। शोभायात्रा में संत महात्माओं व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही । शोभायात्रा के सफल संचालन में लक्ष्मण भगतानी, हशू आसवानी, महेन्द्र तीर्थानी, जयकिशन पारवानी, पारस लौंगानी, निरंजन जोशी, भगवान भगतानी, प्रीतम , टिन्कू, मोटूमल, नन्दलाल, घनश्याम प्रेमचन्दानी, अभिषेक धनवानी, मनीष जेठवानी आदि का सहयोग रहा ।
संत ओमप्रकाश शास्त्री के अनुसार आज 27 जून, मंगलवार प्रातः 7.30 से 8.30 तक ओम नमः शिवाय का संकीर्तन, 8.30 से 11.30 बजे तक सत्संग होगा तत्पश्चात् ब्रह्मभोज होगा। व सायं 4.30 बजे से दिल्ली के मनोज रिया एण्ड पार्टी द्वारा चल-चलित झाँकियों की मनमोहक प्रस्तुति दी जायेगी तत्पश्चात् संत महात्माओं द्वारा सत्संग, भजन-कीर्तन होगा ।
संत ओम प्रकाश शास्त्री
मो. 9784065000