हर दिल अजीज पत्रकार स्व. धरम दरडा की सप्तम पुण्यतिथी पर आज 28 जून 2017. को श्रदापूर्वक मनाई गई । इस अवसर पर धरम दरडा मेमोरियल ट्रस्ट एवं जैन सोश्यल ग्रुप मार्बल सिटी के सयुक्त तत्वावधान में स्थानीय यज्ञनारायण अस्पताल स्थित आर.के.ब्लड बैंक मे आयोजित भावांजली सभा मे श्रदांजलि दी गई । रक्तदान शिविर का शुभारम्भ स्व.धरम दरडा की माताजी मैनादेवी, पूर्व पार्षद सुनील दरडा, पुत्र मनन नमन दरडा सहित सभापति सीताराम साहू, उपसभापति राजू बाहेती समाजसेवी राकेशमोहन पहाडिया, पुर्व सभापति सुरेश दगडा, जैन सोश्यल ग्रुप मार्बल सिटी के अध्यक्ष अशोक पाटनी “पिण्टु”, सचिव अंदीप बाकलीवाल, संस्थापक अध्यक्ष पंकज पहाडिया पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया ।
सभापति श्री सीताराम साहू ने उनके साथ बिताये हुये पलो को याद करते हुये उनके सामाजिक राजनैतिक व पत्रकारिता क्षैत्र मे दिये गये अभूतपूर्व योगदान ईमानदार व्यक्तित्व की चर्चा करते हुये, सबसे उनके पदचिन्हो पर चलने का अनुरोध किया ।
स्वैछिक रक्त दान शिविर में 71 यूनिट रक्तदान
धरम दरडा की सप्तम पुण्यतिथी पर धरम दरडा मेमोरियल ट्रस्ट एवं जैन सोश्यल ग्रुप मार्बल सिटी के सयुक्त तत्वावधान में स्थानीय यज्ञनारायण अस्पताल स्थित आर.के.ब्लड बैंक मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के प्रभारी नितेश गदिया और अमित लोढा ने बताया कि स्वैछिक रक्तदान शिविर मे 71 यूनिट रक्तदान हुआ ओर 31 लोगो ने जरूरत के समय रक्तदान करने का संकल्प लिया । शिविर मे अपने 18 वर्ष पूर्ण होने पर मनन दरडा, दिक्षा ललवानी तथा अपनी शादी की सालगिरह पर महेन्द्र नीता कामदार, सुनील सुनीता दरडा ने तथा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू शर्मा ने अपने जन्मदिवस पर रक्तदान किया । इनके अलावा ममता जैन अनिल सोनी अतुल अग्रवाल, दौलत सोनी, मनीष संचेती, मनोज पाटनी, राजेश रावका, अमित लोढा, विजय बाकलीवाल, पंकज जैन , विभोर दगडा, प्रणय गंगवाल, विपिन जैन, पंकज डी पहाडिया, आशिष सेठी, कुलदीप सुनारीवाल, पार्षद मोहम्मद तकी, रोहित मेहता, वैभव दगडा, प्रदीप कवाड, गोपाल सोनी, जानकीलाल “पिण्टू”, हकीम मोहम्मद, चन्द्रेश कुमावत , सर्वेश्वर मंत्री, अशोक गोयल, अखिलेश, मनीष बम्ब ने किया ।
इन्होने दी सेवाये
जैन सोश्यल ग्रुप मार्बल सिटी के सचिव अन्दीप बाकलीवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में ग्रुप के राजेश चौरडिया, महैन्द्र नाहर, कमलेश छाबडा, सुशील मामाजी, मनोज पाटनी, अशोक जैन, नरेन्द्र भण्डारी, नरेश पाटोदी, किशोर जैन, उत्क्र्ष्ठ सोगानी तथा राजू साहू, हास्पीटल के डा. अनिल जैन, महावीर भूतडा, रामचरण चौधरी, गजेन्द्र शर्मा एवं रामस्वरूप ने अपनी सेवाये दी ।
इन्होने दी श्रदांजलि
आर. के ब्लड बैंक मे आयोजित श्रदांजलि सभा में नगर के गणमान्य जनो ने धरम दरडा को पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी | श्रदांजलि देने वालो मे भाजपा के युवा नेता सुभाष चौधरी (विधायक पुत्र), पार्षद राजेन्द्र नुवाद, लघु उघोग संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेन्द्र पाटनी, पुर्व चेयरमेन पारसमल बाकलीवाल, ओसवाल समाज के सुरेन्द्र जी सकलेचा, राजेन्द्र जी डांगी, भागचंद कोटेचा, हमिदा बानो, प्रदीप अग्रवाल, नेमीचन्द जोशी, मा भारती रक्षा मंच के लछ्मीनारायण जी सोनगरा, विजय पारिक, राजेश नवहाल, भारत भूषण, अनिल दरडा, सुभाष दरडा, पत्रकार जगत से जसवंत दारा, अनिल लढा, प्रविण जोशी,, विकास छावडा, अनुराग शर्मा, प्रकाश जांगीड, कालिचरण, सत्येद्र जी, सूर्यप्रकाश शर्मा, गोपाल प्रधान आदि थे।