बीकानेर 5/7/17 । प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) द्वारा राजाराम धारणिया फोरव्हीलस के सहयोग से 10 जुलाई 2017 को नवीन फीस एक्ट के संबंध में एक विशेष प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम ठीक पांच बजे आरंभ होगा और साढे़ सात बजे संपन्न होगा। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक श्री गंगानगर रोड पर स्थित राजाराम धारणिया फोरव्हीलस (प्लॉट नंबर 01, बीछवाल इंडस्ट्रीयल एरिया, मिलिट्री स्टेशन के सामने, श्री गंगानगर रोड, बीकानेर) में आयोज्य इस अभिनव कार्यक्रम में फीस एक्ट के विशेषज्ञ स्कूल स्तरीय समिति के गठन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेंगे और इस एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे। खैरीवाल ने बीकानेर के
समस्त स्कूल संचालकों से अपील की है कि इस अत्यावश्यक और महत्वपूर्ण सेमीनार में अवश्य ही सम्मिलित हों।
– मोहन थानवी