अजमेर, 7 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा अजमेर जिला वृत्त क्षेत्रा में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित व मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य की पूर्ति सहायक अभियंता मुख्यालयों पर शनिवार 8 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे विद्युत चैपाल का आयोजन किया जाएगा।
निगम के अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ) श्री ए. के. गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 11 स्थानों पर विद्युत चैपालों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार ये चैपालें शनिवार 8 जुलाई को सहायक अभियंता (सीएसडी-द्वितीय) ब्यावर, मसूदा, जवाजा, सहायक अभियंता (रीको) ब्यावर, सहायक अभियंता (ग्रामीण) किशनगढ़, रूपनगढ़, नसीराबाद, बिजयनगर, सरवाड़, केकड़ी एवं सावर के सहायक अभियंता मुख्यालयों पर आयोजित होगी।
अजमेर शहर वृत्त में लगेगी तीन चैपालेंः-
अजमेर शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता (अ.श.वृ.) श्री वी. के. पंचाल ने बताया कि शनिवार 8 जुलाई को अजमेर शहर वृत्त के मदार सब-डिवीजन की विद्युत चैपाल सहायक अभियंता मुख्यालय मदार पर लगेगी जबकि पुष्कर सब-डिवीजन की सहायक अभियंता मुख्यालय पुष्कर तथा सराधना सब-डिवीजन की विद्युत चैपाल सहायक अभियंता मुख्यालय सराधना पर आयोजित होगी।