सुधासागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश आज

भव्य जुलूस के साथ होगी आगवानी
Untitledमदनगंज-किशनगढ़। आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि पुंगव 108 सुधासागर महाराज, महासागर महाराज, निष्कंपसागर महाराज, क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज व क्षुल्लक धैर्यसागर महाराज के संघ का किशनगढ़ में शनिवार को प्रात: 7 बजे मंगल प्रवेश होगा। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि जयपुर रोड मुरलीवाला टावर से मुनिसंघ की सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर भव्य आगवानी की जाएगी। यहाँ से मुनिसंघ को समाज के पुरूष सफेद परिधान व महिलाएं केसरिया साड़ी पहने विशाल जुलूस के रूप में हाथी, घोड़े, ऊंट, शहनाई वादक के लवाजमें के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रविन्द्र रंगमंच ले जाया जाएगा। रविन्द्र रंगमंच में जुलूस धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगा। इसके पश्चात् मुनिसंघ सिटी रोड स्थित श्री आदिनाथ मंदिर जी में आएंगे। शाम को जैन भवन में शंका समाधान का कार्यक्रम होगा। छाबड़ा ने बताया कि बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था आर.के. कम्यूनिटी सेन्टर में रखी गई है। मुनिसंघ के नगर प्रवेश को लेकर जैन समाज में भारी उत्साह है वहीं नगर में मंगल प्रवेश को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मुनि संघ का विहार कार्यक्रम
मुनिसंघ ने शुक्रवार को बांदरसिंदरी से विहार कर रात्रि विश्राम नाइंटी डिग्री मार्बल पर किया। जहां संगीत संध्या का आयोजन भी किया गया। छाबड़ा ने बताया कि विहार में आर.के. मार्बल परिवार के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, विनीत पाटनी, विधायक भागीरथ चौधरी, सुशील अजमेरा, विनोद चौधरी, अजित दोषी, सुभाष गंगवाल, मुकेश बैद, अशोक पापड़ीवाल, सुनील सोनी, प्रमोद दोषी, विकास पाटनी, जितेन्द्र छाबड़ा आदि साथ चल रहे है।

error: Content is protected !!