विश्व जनसँख्या दिवस पर होगा लोकार्पण
बीकानेर 10 जुलाई, 2017। आदर्श पीएचसी योजना के तहत दूसरे चरण में जिले को एक साथ 8 और आदर्श पीएचसी की सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार विश्व जनसँख्या दिवस के अवसर पर इन आंठों आदर्श पीएचसी का लोकार्पण किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि खण्ड बीकानेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्बलू व जयमलसर, श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर व दुलचासर, नोखा के काकड़ा व नाथूसर, कोलायत के दियातरा व लूणकरणसर के राजासर भाटियान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श पीएचसी के रूप में विकसित किया गया है जिसे मंगलवार प्रातः जिले के माननीय विधायकगण व पंचायतीराज जनप्रतिनिधि समारोह पूर्वक लोकार्पित करेंगे।
– मोहन थानवी