बीकानेर 10 जुलाई, 2017। विश्व जनसँख्या दिवस को स्वास्थ्य विभाग समारोह पूर्वक मनाएगा। 11 जुलाई मंगलवार को जिला व खण्ड स्तर पर स्वास्थ्य मेले व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। प्रातः साढ़े 10 बजे एसडीएम जिला अस्पताल अस्पताल में जिला स्तरीय व खण्ड बीकानेर स्तरीय सामूहिक पुरस्कार वितरण समारोह के साथ स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी एवं
डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. राधेश्याम वर्मा ने बताया कि समारोह में सर्वश्रेष्ठ पंचायत समिति लूणकरणसर को 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत गारबदेसर, जालबसर, सत्तासर, खारियापतावतान, काकड़ा व किलचू को 1-1 लाख रूपए, पीएचसी कालू, सीएचसी बज्जू व एसडीएम जिला अस्पताल को 50-50 हजार रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार व्यक्तिगत पुरस्कार योजना के तहत उपकेन्द्र नालबड़ी की एएनएम भगवती राठौड़ व सीएचसी लूणकरणसर की एएनएम विजयलक्ष्मी को प्रथम तथा उपकेन्द्र करमीसर की एएनएम ममता यादव व बांगड़सर (कोलायत) की एएनएम कमला को द्वितीय स्थान पर रहने पर पुरस्कृत किया जाएगा।
नई लहर नया विश्वास, सम्पूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास
आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसँख्या दिवस की थीम है “नई लहर नया विशवास, सम्पूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास” क्योंकि इस साल अंतरा इंजेक्शन व छाया गोली जैसे नए और अधिक कारगर परिवार कल्याण साधनों को बड़े बदलावों के रूप में अपनाया जा रहा है।
राज्य स्तर पर होगा बीकानेर सम्मानित
डॉ. राधेश्याम वर्मा ने बताया कि पीपीआईयूसीडी निवेशन में राज्य में प्रथम रहने पर जिला जयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होगा। विभाग की ओर से सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चैधरी 2 लाख रूपए का पुरस्कार ग्रहण करेंगे। साथ ही जिले की एएनएम सरोज गोयन व कविता चैधरी भी राज्य स्तर पर प्रथम- द्वितीय रहने पर सम्मानित होंगी।
– मोहन थानवी