सभी चयनित प्रात्र परिवारों को राषन जल्द मिलें- फुलवारिया
बाड़मेर 18 अगस्त
कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया व कच्ची बस्ती वार्ड संख्या 13 पार्षद श्यामपुरी गोस्वामी ने जिला रसद अधिकारी के नाम प्रवर्न्तन निरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित कर रसद विभाग की कटौती की आड़ में डिलरों द्वारा सैकड़ों गरीब परीवारों का निवाला ( राषन ) रोकने पर विरोध जताते हुए वार्ड संख्या 13 सहित शहरी क्षैत्र के सभी वार्डो में पूर्व में सभी चयनित पात्र परिवारों को राषन सामग्री समय पर जल्द दिलवाने की पुरजोर मांग की।
फुलवारिया ने बताया कि शहरी क्षैत्र में 3 – 4 माह से राषन डिलरों द्वारा पूर्व मंे सभी पात्र परिवारों को राषन सामग्री का वितरण नहीं करके मात्र 50 – 60 प्रतिषत परिवारों को राषन सामग्री दी जा रही है। कच्ची बस्ती वार्ड संख्या – 13,14,15,16,17,18,30,31,32 सहिमत सभी कच्ची बस्ती वार्डो मंे पात्र परिवारों में ज्यादातर अनूसुचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब तिहाड़ी मजदूर व जरूरतमंद मध्यम वर्ग गरीब परिवार निवास करते है। इनके जीवनयापन में राषन की दुकान पर मिलने वाली रिहायती दर पर मिलने वाली खास सामग्री से अपूर्व सहयोग मिलता है। लेकिन राषन डिलरों द्वारा पुछने पर बताया जा रहा है कि 3-4 माह से रसद विभाग द्वारा हमें 30 प्रतिषत खास सामग्री आंवटन मंे काटौती कर जारी किया जा रहा है। इसलिए मजबूरन कई पात्र परिवारों को राषन सामग्री से वंचित होना पड़ रहा है। इस संबध में प्रवर्तन निरीक्षक से वार्ता करने पर बताया कि हमने कोई राषन सामग्री में कटौती नहीं की है। इस प्रकार रसद विभाग व डिलरो के आपसी तालमेल के अभाव में सैकड़ो गरीब परिवारों को राषन सामग्री से वंचित कर उनके निवाले (राषन) पर अघोषित रोक लगाकर पूर्व में सभी चयनित पात्र परिवारों में से 50 प्रतिषत गरीब परिवारों के हक के साथ कुठाराघात हो रहा है। फुलवारिया ने बताया कि हम गरीबों के हक को नहीं छिनने नहीं देगे। यदि पूर्व में चयनित सभी पात्र परिवारों को पूर्व बकाया माह की राषन सामग्री सहित अगस्त माह की राषन सामग्री जल्द नहीं दी गई तो गरीब लोगों के हक लिये जन आन्दोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार, जिला प्रषासन व रसद विभाग की जिम्मेवार होगा।
भैरूसिंह फुलवारिया
जिलाध्यक्ष
कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ, बाड़मेर
मों. 9413183704