सेवा संघों को न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने दिखाई हरी झंडी

21-aug-palana-2बीकानेर। लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शनार्थ जा रहे पैदलयात्रियों की रवानगी प्रारंभ हो गई है। इसी के साथ पैदलयात्रियों की सेवा के लिए संघ भी रवाना हो रहे हैं। इसी शृंखला में रोशनी घर के पीछे आगुणा चौक से सोमवार सुबह हरि ú नम: शिवाय एवं याराना सेवा समिति के सात ट्रकों को ध्वजा दिखाकर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पडि़हार ने रवाना किया। सेवा समिति के अध्यक्ष चेतन पंवार ने बताया कि नोखड़ा गांव से तीन किलोमीटर पहले विशाल भंडारे तथा चाय, भोजन, नाश्ता, ठंडा जल व मेडिकल सेवा दी जाती है। पंवार ने बताया कि गत आठ वर्षों से यह सेवा जनसहयोग से चलाई जा रही है। सोमवार को पहले बाबा रामदेव का पूजन किया गया फिर सेवा संघों को रवाना किया गया। इस अवसर पर विक्की गहलोत, श्रवण सिंह, हरिसिंह, हीरालाल गहलोत तथा रामचन्द्र सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मित्र मंडल सेवा समिति-
वहीं पलाना गांव से मित्र मंडल सेवा समिति द्वारा पदयात्रियों के लिए शीतल जल, चाय-नाश्ता, भोजन तथा चिकित्सा सेवा को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, प्रधान मनोहरलाल सियाग, देशनोक एसएचओ अनोपसिंह राठौड़, कुलदीप यादव, विक्की गहलोत, एसबीआई शाखा प्रबंधक श्रवण व्यास, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मित्र मंडल सेवा समिति के नन्दू गहलोत ने बताया कि समिति 2006 से लगातार पदयात्रियों के लिए सेवा उपलब्ध करवा रही है। इस अवसर पर देवेन्द्र यादव, प्रवीण यादव, राधेश्याम नाई, ओमसिंह खींची, भागीरथ छींपा, मदनलाल सियाग सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!