मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन जारी

IMG_20170820_134512032बीकानेर. मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन निरन्तर जारी रहा। रविवार को अवकाश के दिन भी कर्मचारी कलक्टर कार्यालय के समक्ष कर्मचारी मैदान में एकत्र हुए जहां रोजाना की तरह आज भी सभा आयोजित हुई। मंत्रालयिक कर्मचारियों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कर्मचारी मंजीत कौर, सुमन खड़गावत,वंदना तोमर, वीणा खत्री, सपना जोशी और अलका गुणपाल इत्यादि ने भी सभा स्थल पर पहुँच कर मंत्रालयिक कर्मचारी आंदोलन को अपना समर्थन प्रकट किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए मंजीत कौर ने कहा कि वेतन कटौती के कारण आज राजस्थान का प्रत्येक कर्मचारी संवर्ग आहत है, और ऐसे में प्रत्येक संवर्ग को एक-दूसरे के संघर्ष में साथ देना होगा, अन्यथा सम्पूर्ण कर्मचारी जगत के हकों पर कुठाराघात होता रहेगा। शिक्षा विभाग के मदनमोहन व्यास ने अपने संबोधन में महिला कर्मचारियों को समर्थन हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे आंदोलन को मातृशक्ति का समर्थन मिलने से नैतिक संबल मिला है और अब आंदोलन की सफलता निश्चित है। उपरोक्त के अतिरिक्त आज की सभा को कर्मचारी नेता अविनाश व्यास, कलक्टर कार्यालय के नरेश अचार्य, नटवरलाल, अभिलेखागार के रमेश रिवाड़ी, भूप्रबंध विभाग के रामनिवास, कादिर बख्श, जलदाय विभाग के मनोहर आचार्य, गगन अग्रवाल,जयसिंह गोहिल, शिक्षा विभाग के पदमसिंह, गोपाल काकड़ा के अलावा वरिष्ठ कर्मचारी नेता सत्यनारायण पंवार और संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक ने भी सम्बोधित किया।

इससे पहले बड़ी संख्या में जलदाय विभाग के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी जयगोपाल जोशी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सभास्थल पहुंचे और मंत्रालयिक कर्मचारियों को अपना समर्थन प्रकट किया। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी नेता भवानीशंकर आचार्य ने महासंघ की जिला इकाई को पत्र सौंप कर अपने सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा सोमवार से आंदोलन में शामिल होने बाबत सूचित किया।

आज की सभा का संचालन कर रहे महासंघ के बीकानेर जिलाध्यक्ष सुरेश व्यास ने बताया कि सोमवार से प्रतिदिन अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक क्रमिक उपवास रखा जाएगा, जिसकी शुरुआत कलक्टर कार्यालय के कर्मचारी करेंगे और मंत्रालयिक कर्मचारी आंदोलनों से जुड़े वरिष्ठ कर्मचारी नेता उन्हें माला पहना कर उपवास की शुरुआत कराएंगे। सुरेश व्यास ने बीकानेर जिले के सभी छोटे-बड़े कार्यालयों के मंत्रालयिक कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी तक पहुंचने का हरसम्भव प्रयास कर रहे हैं, तथापि जिनके पास अब तक नहीं पहुँच पाए है हैं, वे कर्मचारी भी आंदोलन में शरीक होकर इस संघर्ष को सफल बनावें। उन्होंने आगे बताया कि सोमवार से आंदोलनरत सभी कर्मचारी उन कार्यालयों, जहां के साथी अब तक संघर्ष में साथ नहीं आये हैं, में जाकर अपने साथियों से संघर्ष में साथ देने का शिष्टतापूर्ण निवेदन करेंगे।
कुलदीप व्यास (प्रवक्ता)

error: Content is protected !!