बाड़मेर 24 अगस्त
राजस्थान षिक्षक संघ (षेखावत) के जिला प्रवक्ता दिनेष सैनी ने बताया कि आज जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़, प्रदेष उपाध्यक्ष नरेन्द्र कस्वां एंव जिला मंत्री विनोद पुनिया के सानिध्य में जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक को ज्ञापन सौंप पीईईओ द्वारा प्रारम्भिक षिक्षा के षिक्षको को नित नये तुगलकी फरमान जारी कर प्रताडि़त करने पर रोष प्रकट करते हुए पीईईओ को पांबद करने की मांग की एवं हाल ही मंे हुए सेटअप प्रक्रिया में प्ररिवेदनाओं को तुरन्त निस्तारित कर षिक्षको को राहत प्रदान करने की मांग की।
कार्यकारी जिला मंत्री सुखदेव रणवा ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से सौपे ज्ञापन मंे राजस्थान में चल रही मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो का समर्थन करते हुऐ हड़ताल को समर्थन प्रदान किया। प्रतिनिधि मण्डल में खुमाराम उण्डु, पवन शर्मा, कुलदीप जाट, प्रभु यादव, भुपेन्द्र, रामधन, धर्माराम सारण, चेतराम पुनिया, विषाल चाहर आदि साथ थे।