साहूकार सेठ गणेश विराजेंगे; महोत्सव पांच दिन मनाएंगे

( दो बैलों की गाड़ी पर विराजित साहूकार सेठ गणेश जी की आकर्षक मूर्ति दो फीट लंबी ढाई फीट ऊंची है )
bikaner samacharबीकानेर 24/8/17। गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे विश्वास थानवी को समर्पित विश्वास वाचनालय के तत्वावधान में 15वां पांच दिवसीय गणेश महोत्सव लक्ष्मी-नृसिंह निवास सार्दूल कॉलोनी बीकानेर में आरंभ होगा। संचालिका साधना थानवी और अनिता थानवी ने बताया कि दो गुना ढाई फीट की बैलगाड़ी पर सवार साहूकार सेठ गणेश जी की मूर्ति मंदिर के समक्ष प्रतिष्ठित की जाएगी। यहां विराजित साहूकार सेठ गणेश जी व स्थल को पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन राजू भाटिया के नेतृत्व में बाल मंडली की शिल्पी; गोगी; कृतिका; रक्षा; पंकज आचार्य; श्लोक; देव; मोटू आदि बच्चों द्वारा सजावट कर आरती-पूजन किया जाएगा। 29 अगस्त को सूर्यास्त के समय गणेश विसर्जन के साथ महोत्सव की पूर्णाहुति होगी।
– मोहन थानवी;
संस्थापक अध्यक्ष; विश्वास वाचनालय

error: Content is protected !!