अजमेर उत्तर के हर बूथ से कार्यकर्ता जाऐंगे उदयपुर

29 अगस्त को उदयपुर में आयोजित होगी प्रधानमंत्री जी की आमसभा
तैयारी के लिए हुई बैठक

IMG-20170825-WA0009अजमेर, 25 अगस्त। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ता 29 अगस्त को उदयपुर में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आमसभा में शामिल होंगे।
आमसभा में सम्मिलित होने के लिए अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के हर बूथ से जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के लिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तीनों मण्डलों के पदाधिकारी, शहर जिला पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष व पार्षद उपस्थित हुए। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवननी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उदयपुर में आयोजित आमसभा के अवसर पर प्रधानमंत्री जी राजस्थान में करोड़ो रूपये के विकास कार्यो की सौगात देने वाले है।
आमसभा में प्रत्येक बूथ क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए बूथ प्रभारी व वार्ड प्रभारी तय कर जिम्मैदारी सौंपी गई। इसके साथ ही प्रत्येक वाहन के लिए एक प्रभारी भी नियुक्त किया गया। देवनानी ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने आमसभा में जाने वाले कार्यकर्ताओं की नामबद्ध सूची तैयार करने के लिए वार्ड एवं बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करने को कहा। महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि आगामी दो दिवस में उदयपुर चलने वाले कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध करावे ताकि उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, शहर महामंत्री जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी, शहर उपाध्यक्ष सतीश बसंल, सुलोचना शुक्ला, विकास सोनगरा, रविन्द्र जसौरिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तुलसी सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष रश्मि शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शफीक मोहम्मद, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र चैहान, तीनों मण्डलों के पदाधिकारी एवं भागीरथ जोशी, महेन्द्र जादम, राजेन्द्र सिंह राठौड़, राजकुमार साहू, ज्ञान सारास्वत, दीपेन्द्र लालवानी, धमेन्द्र शर्मा, सुखदेव रावत, चन्द्रेश सांखला, प्रकाश मेहरा, अनीष मोयल, महेन्द्र मित्तल, के.के. त्रिपाठी, सुरेश गोयल आदि पार्षद एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!