आज दिनांक 27-8-17 को यूनाइटेड अजमेर द्वारा आयोजित पर्यावरणमित्र गणपति महोत्सव के दूसरे दिन ख़ूब धूमधाम से महाआरती व सांस्कृतिक संध्या मनायी गई ।
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील दत्त जी जैन और यजमान श्री केशव व अक्षरा खंडेलवाल थे ।
आयोजन समिति के संयोजक संजय टाँक ने जानकारी देते हुए बताया कि सायंक़ालीन आरती के पश्चात संस्कार भारती के श्री कैलाश सोनी जी ने भजन प्रस्तुति दी । उन के गायन के जादू से दर्शक भाव विभोर हो उठे ।
अजमेरवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया ।
अंत में मुख्य अतिथि श्री जैन ने इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ सनातनी परम्पराओं का निर्वहन किया जाना चाहिए । उन्होंने यूनाइटेड अजमेर की टीम को साधुवाद दिया कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को अपना लक्ष्य बनाया ।
अंत में यूनाइटेड अजमेर परिवार की ओर से अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया गया स्मृति चिन्ह भेंट किए गए ।