जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
अजमेर, 28 अगस्त। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। जिले में बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्साकर्मियों को अलर्ट किया गया है। सभी चिकित्सालयों में टेमीफ्लू सहित अन्य दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वर्तमान मौसम को देखते हुए स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी स्तर के चिकित्सालयों में पर्याप्त व्यवस्थाएं रखी जाएं। बीमारियों से संबंधित जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाए ताकि आमजन भी अपने स्तर पर इसकी रोकथाम के लिए जरूरी प्रयास कर सकें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के.सोनी ने बताया कि स्वाईन फ्लू रोग की रोकथाम, उपचार एवं नियंत्राण के लिए समस्त पीएमओ, बीसीएमओ, पीएचसी प्रभारियों तथा शहरी डिस्पेन्सरियों के प्रभारियों को विस्तृत दिशा निर्देश जानकारी के दिये जा चुके हैं। साथ ही स्वाईन फ्लू की दैनिक ओपीडी स्क्रीनिंग एवं फील्ड सर्वे करा कर दैनिक रिपोर्ट भिजवाने बाबत् उपरोक्त समस्त चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के तहत जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानो मे अब तक कुल 835718 की ओपीडी स्क्रीनिंग की गई है। कुल आईएलआई 59854 जिनमे से ए केटेगरी-59401, बी-325 सी-128 पाये गये । इसी प्रकार घर-घर सर्वे के दौरान कुल घरो कुल 431347 घरो का सर्वे किया गया है। ओपीडी स्की्रनिंग व घर-घर सर्वे के दौरान समस्त बी व सी केटेगरी व विशेष हाई रिस्क गु्रप केे रोगियांे को टेमिफ्लू दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि स्वाईन फ्लू के प्रकोप बढने का आभास होते ही जिले के समस्त ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों की बैठक आयोजित कर हाई-अलर्ट घोषित करते हुए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई तथा रोकथाम, उपचार व नियंत्राण से संबंधित समस्त बिन्दुओं पर निर्देश जारी किये गये हैं।
डाॅ. सोनी ने बताया कि मेडिकल काॅलेज एवं निजी चिकित्सा संस्थानों से निरन्तर संपर्क बनाया जाकर स्वाईन फ्लू के संभावित रोगियों की जानकारी प्राप्त कर सर्वे कार्य प्रारम्भ करवा दिया जाता है एवं पाॅजिटिव पाये जाने पर तुरन्त उपचार की व्यवस्था कर दी जाती है एवं रोगी के सम्पर्क मे आये व्यक्तियो को तुरंत टेमिफ्लू दवा उपलब्ध करवा दी जाती है। इस हेतु जिले मे आर आर टी टीम बनाई गयी है। स्वाईन फ्लू की रोकथाम एवं जानकारी के लिए जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानो पर स्वाईन फ्लू की जानकारी व सावधानिया संबंिधत चर्चाए मय पेम्पलेट उपलब्ध करवा दिये गये है। जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानो पर टेमीफ्लू की आपूर्ति कर दी गई है । जिले के समस्त पीएमओ चिकित्सालयों पर आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर दिये गये है। तथा वहां से रोगी के स्वाब सेम्पल जांच हेतु मेडिकल काॅलेज ले जाने की व्यवस्था की जा चुकी है। जिले के निजी चिकित्सा संस्थानो से भी स्वाईन फ्लू संबंधित रिपोर्ट ली जा रही है । ब्लाॅक बैठको मे लगातार समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारियो, एएनएम व अन्य फील्ड स्टाॅफ को स्वाईन फ्लूू रोग की रोकथाम हेतु सर्वे करने एवं संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं।