
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि लेह लद्धाख में सिन्धु नदी पर आयोजित कार्यक्रम में देश भर से तीर्थयात्री सम्मिलित होगें। जिसमें सिन्धु नदी पर पूजन, बहिराणा साहिब, महाआरती, दीपदान व अलग अलग राज्यों के कलाकारों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। साथ ही गुरूद्वारा पत्थर साहब, मेग्नेटिक हिल, पॅगांग झील का भ्रमण कार्यक्रम भी जोडा गया है। लेह लद्धाख में नव-निर्मित सिन्धु भवन में भी तीर्थयात्रियों के लिये आवास उपलब्ध रहेगा।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी )
प्रदेश महामंत्री
मो. 9414705705