प्रबंध निदेशक ने सुनी आमजन की समस्याएं

avvnl thumbअजमेर, 18 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने सोमवार 18 सितम्बर को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए माकडवाली रोड, पंचशील नगर स्थित विद्युत भवन में जन सुनवाई की।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान डिस्काॅम क्षेत्रा की कुल 5 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें से जले हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने, नए कनेक्शन दिलवाने, सतर्कता जांच को निरस्त करवाने, मुख्यमंत्राी ग्रामीण घरेलू कनेक्शन योजना के अन्तर्गत कनेक्शन दिलवाने संबंधी समस्याएं थी।
प्रबंध निदेशक ने जनसुनवाई शिविर के दौरान आई समस्याओं में श्री रतनसिंह दौलत सिंह मदार की नया कनेक्शन दिलवाने संबंधी समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित सहायक अभियंता को उचित कार्यवाही कर कनेक्शन देने के लिए, श्री ईश्वर लाल गोपाल सैनी निवासी खेतड़ी (झुंझुनूं) के सतर्कता जांच की निर्धारण राशि को निरस्त करवाने संबंधी प्रकरण में अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने, श्री बुद्धा सूजा ग्राम नौलखा के कुएं पर लगा जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अधिशाषी अभियंता नसीराबाद को, श्री दीपक कुमार मूलचन्द बैरवा गांव पडांगा (बिजयनगर) की मुख्यमंत्राी ग्रामीण घरेलू कनेक्शन योजना के अन्तर्गत कनेक्शन संबंधी समस्याएं में सहायक अभियंता, बिजयनगर को उपस्थित होने के निर्देश दिए।
—000—
सेलर पम्प कृषि कनेक्शन योजना अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई
अजमेर, 18 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के अधीक्षण अभियंता (योजना) श्री डी. एन. जांगिड़ ने एक आदेश जारी कर बताया कि निगम द्वारा सामान्य कृषि श्रेणी में 03 एचपी/05 एचपी के लम्बित आवेदकों के लिए सोलर पम्प कृषि कनेक्शन योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2017 थी जिसे कृषि कनेक्शन आवेदकों की सुविधा को देखते हुए बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2017 कर दिया गया है।
—000—
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना
20 शिविरों में 263 विद्युत कनेक्शन जारी
अजमेर, 18 सितम्बर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत रविवार 17 सितम्बर को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्रा के 10 सर्किल में कुल 20 शिविरों का आयोजन किया गया। जहां 332 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिसमें से 263 लोगों को मौके पर ही विद्युत कनेक्शन जारी कर लाभान्वित किया गया है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऐसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार 17 सितम्बर को नागौर एवं राजसमंद में 3-3, उदयपुर, चित्तौड़गढ, प्रतापगढ भीलवाड़ा, झुंझुनूं एवं सीकर में 2-2 तथा अजमेर एवं डूंगरपुर में एक-एक स्थान पर शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित शिविरों में प्राप्त 332 आवेदन में से 263 को सर्विस लाईन कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिनमें 76 कनेक्शन बीपीएल परिवारों को तथा 187 कनेक्शन एपीएल परिवारों को जारी किए गए। उन्होंने बताया कि नागौर में 51 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें 12 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। झुंझुनूं में कुल 59 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 13 बीपीएल तथा 46 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। चितौड़गढ़ में कुल 14 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें 4 बीपीएल तथा 3 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। सीकर में कुल 115 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 13 बीपीएल एवं 102 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। डूंगरपुर में कुल 21 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें 13 बीपीएल एवं 8 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। प्रतापगढ़ में कुल 19 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 3 बीपीएल एवं 16 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। भीलवाड़ा में कुल 11 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिनमें 10 बीपीएल एवं एक एपीएल परिवार को विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। अजमेर सर्किल में 7 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए जिसमें से 3 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। उदयपुर सर्किल में 17 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए जिसमें से 5 बीपीएल एवं 11 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। इसी प्रकार राजसमंद में 10 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए।

error: Content is protected !!