ब्यावर, 18 सितम्बर। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 33/11 के.वी. सबस्टेशन सेदरिया से जारी 11 के.वी. सेन्दड़ा रोड़ फीडर के आवश्यक रखरखाव व मरम्मत कार्य होने की वजह से मंगलवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सीएसडी द्वितीय के अनुसार जालिया रोड़, सेन्दड़ा रोड़, मूलचन्द नगर, मोती नगर, जाजोदिया नगर, पदमावती कॉलोनी, चारभुजा कॉलोनी, सेठ सॉवरिया, मयुर कॉलोनी, श्रीनाथ कॉलोनी, प्रथम,द्वितीय, तृतीय, गीता नगर प्रथम,द्वितीय,तृतीय, मुकेश नगर, महावीर नगर प्रथम,द्वितीय,तृतीय आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रभावित रहेगी।–00–
नगर परिषद द्वारा वार्ड 8 व 11 में फोगिंग कार्य
19 से 20 सितम्बर तक
ब्यावर, 18 सितम्बर। नगरपरिषद ब्यावर व चिकित्सा विभाग द्वारा शहर में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि रोगों की रोकथाम व मच्छरों पर नियंत्राण के लिए पायरेथ्र्रिम दवा का मशीन द्वारा फोगिंग का कार्य किया जाएगा।
नगरपरिषद आयुक्त डॉ. दिनेश राय सापेला के अनुसार मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए शहर में फोगिंग का कार्य चिकित्सा विभाग के सहयोग से 7 सितम्बर से 25 सितम्बर 2017 तक होने वाले फोगिंग कार्यक्रम में तकनीकी समस्या के कारण फोगिंग कार्य योजना को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2017 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।
19 से 20 सितम्बर को वार्ड संख्या 8 से 11 में चूनपचान मोहल्ला, मुस्लिम मुसाफिर खाना, हरिजन बस्ती, गिरजाघर मिशन कॉलोनी, चांग गेट हाइवे कॉलोनी, डिग्गी मोहल्ला, पिनारान मार्ग, मिशन कम्पाउड, चम्पानगर, फतेहपुरिया बगीची, बांके बिहारी लाल बगीची, बालाजी बगीची, पंचायत नसीया, गोपाल जी मोहल्ला भेरू जी गली, मैमसाहब की गली, अग्रसेन बाजार, घी गली, लालान गली, अमला मार्ग, पुराना बसस्टैण्ड, माधोपुरिया गली, श्यामसुन्दर गली, खाती गली, गुजरान गली, कुन्दन भवन गली, सुनारान गली, विनोदीलाल गली, मस्जिद गली, महावीर बाजार 1व2, अग्रसेन बाजार आदि।–00–
चिकित्सा एवं परार्मश शिविर
ब्यावर, 18 सितम्बर। ब्यावर शहर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत चिकित्सा एवं परार्मश शिविर का आयोजन किया जाएगा।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. सीएल परिहार के अनुसार अमृतकौर चिकित्सालय एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
द्वारा 20 सितम्बर को इन्द्रा नगर मसूदा रोड़, 27 सितम्बर को नृसिंह स्कूल परिसर में यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किये जाएंगे।
इस शिविर के दौरान सामान्य बीमारियों की जांच, उपचार, निशुल्क औषधियॉ वितरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, परिवार कल्याण साधनों का वितरण व परार्मश, टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। –00–