असू चेटीचंड महोत्सव 21 को, शाहपुरा में निकलेगी शोभायात्रा

jhulelalशाहपुरा 19 सितंबर।
सिंधी समाज शाहपुरा की ओर से पूज्य सिंधी पंचायत शाहपुरा के तत्वावधान में इस बार भी 21 सितंबर 2017 गुरूवार को आराध्य भगवान झुलेलालजी की स्तुति में असू चेटीचंड महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके तहत दिलखुशाल बाग स्थित झूलेलाल मंदिर में बहराणा साहब का कार्यक्रम व शाम को शोभायात्रा निकाली जायेगी।
सिंधी पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मण पेसवानी ने बताया कि गुरूवार को सांय 4 बजे दिलखुशाल बाग स्थित झूलेलाल मंदिर में झंडारोहण, भजन कीर्तन, सत्संग, प्रसाद वितरण व छेज तथा पूज्य बहराणा साहब का आयोजन प्रारंभ होगा। इसके बाद सांय 6 बजे झूलेलाल मंदिर से पूज्य बहराणा साहब अखंड ज्योति की शोभायात्रा प्रांरभ होगी जो बालाजी की छतरी, सदर बाजार, कुंडगेट होकर संत कंवर राम धर्मशाला पिवणिया तालाब के पास स्थित तालाब पर समाप्त होगी। जुलूस में सिंधी समाज के महिला पुरूष नाचते व भजन करते ज्योति का विर्सजन करेगें। रात्रि 8.30 बजे संत कंवर राम धर्मशाला, पिवणिया तालाब के पास में समाज का आम भंडारा का आयोजन होगा।
पेसवानी ने बताया कि चेटीचंड के मौके पर सिंधी समाज के व्यवसायी दोपहर 2 बजे बंद कर कार्यक्रम में शरीक होगें। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से समारोह में शामिल होकर चेटीचंड को हर्षोल्लास से मनाने का आव्हान किया है। पेसवानी ने बताया कि आयोजन को भव्यता देने के लिए इस बार समाज के लोगों में विशेष उत्साह है तथा नवुयवक मंडल भी सक्रियता से कार्य कर रहा है।

(लक्ष्मण पेसवानी)
अध्यक्ष
पूज्य सिंधी पंचायत शाहपुरा, मोबा. 9414686162

error: Content is protected !!