स्वाइन फ्लू के बचाव हेतु काढ़ा वितरण

IMG-20170924-WA0037अजमेर, 24 सितम्बर 2017 अजमेर । श्री महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु और पद्मावती सेंटर के संयुक्त तत्वावधान मे स्वाइन फ्लू से बचाव हेतु दिनांक 24 सितंबर, रविवार को प्रातः 10 से 11 बजे तक वर्धमान काम्प्लेक्स सुंदर विलास ,मॉडल स्कूल के सामने , अजमेर में आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया । अध्यक्ष अशोक छाजेड़ व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि जिले में इस समय जानलेवा बीमारी स्वाइन फ्लू का प्रकोप चल रहा है , उसी के बचाव हेतु निशुल्क काढ़ा पिलाया गया । इसके प्रति लापरवाही नही बरतने एवम सावधानी रखने के लिए आमजन को जागरूक किया गया । साथ ही साथ सामाजिक सरोकार के अंतर्गत हमेशा की तरह निशुल्क आयुर्वेदिक दवा जो कि 53 जडी़ बुटियो के मिश्रण से बनाई गयी है का भी वितरण किया गया ।यह दवा सर्दी, जुकाम, कफ, बलगम, अस्थमा, मधुमेह, चर्म रोग इत्यादि के लिए कारगर है. सभी सदस्यों एवम क्षेत्रवासियो ने ये दवाई ग्रहण कर लाभ प्राप्त किया है । इस कार्यक्रम के संयोजक बसंत सेठी थे |
इस अवसर पर म.ई. अजयमेरू के चेयरमैन अशोक छाजेड़, कमल गंगवाल, गजेंद्र पंचोली, संतोष काठेढ़, विजय जैन पांड्या, डॉ राजेश कुमार शर्मा, सी. ए. विकास अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, पदमावती की चेयरपर्सन गुंजन माथुर, सबा खान, संतोष पंचोली, अंजली सक्सेना , निकिता पंचोली,गीता रवी, लता माथुर, रतन तँवर, व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के उप निदेशक राजेंद्र गुप्ता उपस्थित थे |

error: Content is protected !!