‘शिवा’ ने पुलिस को सान्वी के हत्यारे तक पहुंचाया

अमेरिका में कुछ दिन पहले अगवा की गई दस माह की बच्ची सान्वी का हत्यारा अब पुलिस की गिरफ्त में है। सान्वी की हत्या की खबर ने सुनने के बाद आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में रहने वाले उसके परिवारवाले सदमे में हैं। उन्हें सान्वी की मौत की खबर शुक्रवार रात को लगी। गौरतलब है कि दस माह की बच्ची सान्वी वेना का शव अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में पड़ा मिला था। इस संबंध में पुलिस ने रघु नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

रघु द्वारा की गई एक छोटी सी गलती की वजह से ही पुलिस उस तक पहुंच सकी। इस संबंध में पुलिस ने आंध्र प्रदेश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रघुनंदन यांदामुरी को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर सान्वी को अगवा कर उसकी हत्या करने और उसकी दादी की हत्या करने का भी आरोप है। सान्वी का 22 अक्टूबर को अपर मैरियोन टाउनशिप से अगवा कर लिया गया था।

पुलिस ने रघु को सान्वी का शव मिलने के बाद गिरफ्तार कर पेनसिलवेनिया की कोर्ट में पेश किया। उसने अपने लिए कोई वकील नहीं किया है। उसने पूछताछ में बताया उसका मकसद वेंकट से पैसे हासिल करने का था, क्योंकि वह और उसकी पत्नी दोनों ही काम करते हैं, लिहाजा उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। यही सोचकर उसने यह सब किया। उसने फिरौती की रकम वाले खत की दस कॉपी अपार्टमेंट में छोड़ी थी जिसमें पचास हजार यूएस डालर की मांग की गई थी। उसने इस रकम को एसीएमई स्टोर कॉम्पलैक्स के बहा फ्रैश में देने का निर्देश दिया था।

जांचकर्ताओं के मुताबिक फिरौती की रकम वाले खत पर शिवा नाम लिखा था। वैंकट का पूरा नाम वैंकट कोंडा शिवा था और उसको शिवा के नाम से बेहद कम ही लोग बुलाते थे। इसमें उसके बेहद करीबी दोस्त शामिल थे। इसी वजह से जांच एजेंसियों के शक की सूई रघु की तरफ घूम गई और अंत में उसकी गिरफ्तारी के बाद रघु ने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया।

रघु पर आरोप है कि उसने फिरौती की पचास हजार डॉलर की रकम न मिलने पर बच्ची की हत्या कर शव को बेसमेंट में फैंक दिया। पुलिस ने बताया है कि मामले में गिरफ्तार रघुनंदन यान्दमुरी ने बच्ची के ऐवज में फिरौती की माग की थी। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, लूटपाट और सेंधमारी के मामले दर्ज किये गये हैं।

सान्वी का अपहरण करने के दौरान ही रघु ने उसकी दादी सत्यवती वेना की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अपराधियों को सुराग देने वाले को 50,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। सान्वी के पिता वेंकट कोंडा शिव वेना और माता चंचु लता फरवरी 2007 में भारत से अमरीका आये थे जबकि सान्वी इसी वर्ष भारत से अमरीका पहुंची थीं।

इस मामले की छानबीन एफबीआई को सौंपी गई थी। उनके मुताबिक रघु ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। अमेरिका में बसे दक्षिण भारतीयों की कम्यूनिटी ने सान्वी की जानकारी देने वाले को तीस हजार यूएस डालर का ईनाम देने की घोषणा की थी। इस हत्या और अपहरण के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया है कि मामले में गिरफ्तार रघुनंदन यान्दमुरी ने बच्ची के ऐवज में फिरौती की माग की थी। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, लूटपाट और सेंधमारी के मामले दर्ज किये गये हैं। सान्वी का अपहरण करने के दौरान ही रघु ने उसकी दादी सत्यवती वेना की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने अपराधियों को सुराग देने वाले को 50,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। सान्वी के पिता वेंकट कोंडा शिव वेना और माता चंचु लता फरवरी 2007 में भारत से अमरीका आये थे जबकि सान्वी इसी वर्ष भारत से अमरीका पहुंची थीं।

इस मामले की छानबीन एफबीआई को सौंपी गई थी। उनके मुताबिक रघु ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। अमेरिका में बसे दक्षिण भारतीयों की कम्यूनिटी ने सान्वी की जानकारी देने वाले को तीस हजार यूएस डालर का ईनाम देने की घोषणा की थी। इस हत्या और अपहरण के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!