आध्यात्मिकता का आलोक उतरा पुष्कर में

pushkarअजमेर, 31 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में मंगलवार को आध्यात्मिक यात्रा आयोजित हुई। इसमें आध्यात्मिकता के आलोक ने पूरे पुष्कर तीर्थ क्षेत्र को आलोैकित कर दिया। पुष्कर में कार्तिक मास की एकादशी के अवसर पर आध्यात्मिक यात्रा गुरूद्वारा से आरम्भ होकर मेला मैदान तक चली। इस यात्रा को स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक, उपखण्ड अधिकारी श्री वी.के.गोयल, मेला अधिकारी डॉ.एस.एस.चन्दावत तथा साधु संतों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं, ऋषि- मुनियों एवं महापुरूषों की सुसज्जित झांकियों ने सबका मन मोह लिया। आध्यात्मिक यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालूओं द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। आध्यात्मिक यात्रा के दौरान जहां ऋषि मुनि जपते प्रभु नाम की माला की धुन गुंजती रही।
आध्यात्मिक यात्रा के मेला मैदान पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के साथ चल रहे 108 – 108 के जत्थों में संत महात्माओं ने भी भाग लिया। संत महात्माओं द्वारा मेला मैदान में श्रद्धालूओं को धर्म एवं राष्ट्र के संबंध में संबोधित किया गया।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री संजय जौहरी, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गिरीश बचानी, प्रो. बी.पी.सारस्वत, श्री जोगेन्दर सिंह दुआ सहित बड़ी संख्या में महंत, धर्माचार्य एवं संत महात्मा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!