पंडित दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता पर विचार विमर्श

IMG-20171104-WA0014आज दिनांक 4/11/2017 शनिवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विचार विमर्श किया

इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद जी पवार , कबड्डी प्रतियोगिता संयोजक नीरज जैन ,
सह संयोजक विनीत कृष्ण पारिक,
obc जिलाध्यक्ष प्रशांत यादव आदि ने मंडलों की टीमों के ड्रॉ निकाले
अरविंद यादव् ने बताया कि इस प्रतियोगिता को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा पहले चरण में पांच छ नव्ंबर 2017 को दाहरसेन मंडल आदर्श मंडल और बजरंग दल के मैच एवं दूसरे चरण में छह से सात नंव्बर को झलकारी मंडल आर्य मंडल, पृथ्वीराज मंडल के मैच खिलाए जाएंगे
कबड्डी प्रतियोगिता के संयोजक नीरज जैन ने बताया इस प्रतियोगिता में शहर के 60 वार्ड की 73 टीम भाग ले रही है प्रति योगिता की समय सारणी निम्न अनुसार है

बजरंग मंडल के मैच पटेल मैदान पर 5 नवम्बर से 6 नवम्ब्रर शाम 5 से 9 बजे तक आयोजित होंगे

दाहरसेन मंडल के मैच मणिपुंज पर 5 से 6 नवम्बर शाम 5 से 9 बजे तक

आदर्श मंडल के गांधी उद्यान में 5 से 6 नवम्बर 5 से 9 बजे तक

झलकारी मंडल राजा कोठी स्कूल में 6से 7 नवंबर को शाम 5 से 9 बजे

आर्य मंडल में चंद्रवरदाई मैदान में 6 से 7 नवंबर शाम 5 से 9 बजे

पृथ्वीराज मंडल में खाई लैंड मार्किट मैदान 6 से 7 नवंबर शाम 5 से 9 बजे तक आयोजित किये जायेगे।

प्रत्येक मंडल की विजेता और उप विजेता टीम 11 नवंबर से 12 नवंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी यह प्रतियोगिया पटेल मैदान पर खेली जाएगी एवं जिला स्तरीय मैच अंतर्राष्ट्रीय नेट पर खेले जाएंगे सभी खिलाडियों को किट प्रदान किए जाएंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में में विजेता को ₹31000 एवं उप विजेता को ₹31000 पुरुस्कार दिया जाएगा

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में शिक्षा पंचायती राज मंत्री माननीय वासुदेव देवनानी जी ने खेल को युवाओं के स्वास्थ से ढूढ़ते में बताया कि खेल के द्वारा देश में युवाओं को स्वास्थ्य प्रति जागरुक किया जाएगा साथी साथ पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ नगर कार्य भी किया जाएगा एवं माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वदेशी खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री माननीय अनीता भदेल ने शहर के युवा से स्वदेशी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करी साथ ही बताया देश के विकास में युवाओं की भागीदारी अहम है और इसे कायम रखने के लिए युवाओ का स्वस्थ एवं जागरुक होना आवश्यक है जो खेल के द्वारा हमें मिलता है।

भाजापा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद पवार जी ने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया इससे जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की शुरुआत होती है
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया की कबड्डी युवाओ में काफी लोकप्रिय बताया और खेल के द्वारा युवा में सहयोग एवं अनुशासन की भावना का विकास होता है और अपनी संस्कृति जुड़ाव होता है जो राष्ट्र व् प्रदेश की निर्माण में आवश्यक है
कबड्डी प्रतियोगिता के सह संयोजक श्री विनीत कृष्ण पारीक मैं अजमेर के युवाओं से पुरजोर अपील करी की सभी अपने-अपने वार्डों की टीमों की हौसला बढ़ाने के लिए खेल मैदान पर अवश्य पधारें एवं देश की इस परम्परागत खेल को जिसमे हम लगातार विश्व चैंपियन है और आगे बढ़ाने के लिए अपना अहम योगदान दे।
इस अवसर पर obc जिलाध्यक्ष प्रशांत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा , मनोनीत पार्षद सुरेश जी गोयल बलराज कच्छावा, , सोहन शर्मा, भाजयुमो महामंत्री अनिल नरवाल, उपाध्यक्ष मयंक तिवारी कमलेश शर्मा रवि मित्तल , राजेश तुन्दवाल, सुनील शर्मा, संकेत वर्मा श्याम कृष्ण पारीक दीपक शर्मा ,मनोज डीडवानियां, अनुपम गोयल रोहित छिपा अनुज माथुर रोहित यादव, रोमेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी संजय चौहान एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Neeraj jain
संयोजक ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता
अजमेर ।

error: Content is protected !!