चार छात्राओं का इन्टर विश्वविश्द्यालयी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

5 से 8 नवम्बर तक तिलक महाराष्ट्र में करेगी जेएनवीयू का प्रतिनिधित्व
badmer newsबाड़मेर/
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा आयोजित इन्टर महाविद्यालय की जूडो प्रतियोगिता ट्रायल मंे बाड़मेर की 4 छात्राओं का इन्टर विश्वविश्द्यालयी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ।
देवाराम चौधरी ने बताया कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में आयोजित हुई ट्रायल मंे बाड़मेर की चार बालिकाओं ने शारीरिक दक्षता के 6 स्टेप पार कर अव्वल रही तत्श्चात जूडो प्रतियोगिता की ट्रायल हुई जिसमें बाड़मेर की चारों छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इन्टर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये चयनित हुई।
बाड़मेर जिला जूडो संघ प्रवक्ता तेजाराम हुड्डा ने बताया कि बाड़मेर से 57 किलो भार वर्ग में तारा चौधरी, 52 किलो भार वर्ग में पूरों चौधरी, 48 किलो भार वर्ग मंे लीला चौधरी, 44 किलो भार वर्ग में इमरती सारण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तारा चौधरी का लगातार तीसरी बार इन्टर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ तथा इसके साथ आठवीं बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है, वहीं पुरों चार बार तथा इमरती व लीला तीन – तीन बार हिस्सा ले चुकी है। यह छात्राऐं पांच से आठ नवम्बर तक तिलक, महाराष्ट्र में इन्टर विश्वविश्द्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जयनारायण विश्वविद्यालय जोधपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा खिलाड़ीयों को राजस्थान जूडो संघ सहसचिव रेखाराम सियोल, बाड़मेर जूडो संघ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अचलाराम बेनिवाल, जूडो कोष खेमाराम चौधरी, भामाशाह उदाराम गोदारा, बाड़मेर के राज्य स्तरीय युवा रेफरी माधव सियोल तथा खेल के कोचेज व खेलप्रेमीयों ने बधाई देते हुऐ राष्ट्र स्तर पर पदक प्राप्त करने की अग्रिम शुभकामनाऐं दी।

तेजाराम हुड्डा
प्रवक्ता
जिला जूडो संघ बाडमेर
मों. 8952007006

error: Content is protected !!