“भाया गाँव-गाँव में कईजो रे, टाबरां रे टीका लगवाता रईजो रे”

( नुक्कड़ नाटक से दिया टीकाकरण का सन्देश )

bikaner samacharबीकानेर 8/11/17। सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को नुक्कड़ नाटक द्वारा आमजन को जागरूक किया गया। हमालों की घाटी क्षेत्र में आईएमआई सत्र के पास रंगकर्मी जयदीप उपाध्याय के नेतृत्व में गूँज कला केंद्र के दल द्वारा प्रभावी प्रस्तुति दी गई । जिले में लूणकरणसर के अलावा समस्त खण्डों में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तहत विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर 2 साल तक के उन बच्चों को प्रतिरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है जो अन्यथा वंचित रह गए। जॉन स्नो इण्डिया के राज्य तकनीकी अधिकारी विजय अग्रवाल ने जनजागरण अभियान को सराहा। इस अवसर पर यूनिसेफ के ललित रंगा, आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, एनयूएचएम सलाहकार नेहा शेखावत व पीएचएम सुरेन्द्र स्वामी उपस्थित रहे।

हंसाया और लोगों को संकल्प दिलाया

टीवी विज्ञापनों व सीरियल से चर्चित बीकानेर के रंगकर्मी भरत राजपुरोहित ने विभिन्न किरदारों और लोकगीतों के माध्यम से आमजन को उन्ही की भाषा में समझाया। उपस्थित लोगों ने सभी बच्चों के सम्पूर्ण टीकाकरण का संकल्प लिया। पप्पू पौछेड़ा के किरदार में विकास शर्मा ने उपस्थित मौहल्लावासियों को हंसा कर लोट-पोट कर दिया और साथ ही बच्चे के पहले 5 साल में 7 बार टीकाकरण सुनिश्चित करवाने का सन्देश भी पहुंचा दिया।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!