रैगिंग रोकथाम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजित

bikaner samacharबीकानेर, 8 नवम्बर 2017। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय परिसर में बुधवार को रैगिंग रोकथाम के तहत नव प्रवेशित व सीनियर छात्रों के मध्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर पी अग्रवाल द्वारा किया गया।

अतिरिक्त प्रधानाचार्य व रैगिंग प्रतिरोधी समिति के संयोजक डॉ रंजन माथुर ने बताया कि छात्रसंघ लक्षित चौधरी व खेल सचिव आयुष जानु के नेतृत्व में छात्रों के मध्य बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फन क्रिकेट व अन्य इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर नए व सीनियर छात्रों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!