भाटी ने कहा; न्यास अध्यक्ष रांका हैं जज्बे और जुनून के धनी

18nov-ranka-1year-6बीकानेर 18/11/17। 52 करोड़ रुपए की देनदारी को चुका कर मात्र एक साल की अवधि में 100 करोड़ के विकास कार्यों की नींव रखना यह कोई छोटी बात नहीं है। ऐसा उपलब्धिभरा कार्य जज्बे और जुनून के धनी महावीर रांका ही कर सकते हैं। यह बात पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने शनिवार को रविन्द्र रंगमंच में महावीर रांका के नगर विकास न्यास अध्यक्ष पद के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर ‘एक कदम विकास की ओरÓ कार्यक्रम में कही। पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि मुरलीधर में 32 साल पहले 292 जनों प्लॉट मिले थे और उन्हें कब्जा नहीं दिया गया था वह निस्तारण भी करवा न्यास अध्यक्ष रांका ने जनजीवन में अपना स्थान बना लिया है।

समारोह में पश्चिम क्षेत्र विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने कहा कि जब-जब न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को पश्चिम क्षेत्र की किसी भी समस्या के बारे में अवगत करवाया गया तब-तब महावीर रांका ने उस समस्या का समाधान किया। पट्टा वितरण के हालात सुधरे तो और भी बेहतर रहेगा।

संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ ने कहा कि न्यास अध्यक्ष पद पर रहते हुए महावीर रांका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को निरन्तर आगे बढ़ाकर सच्चे कार्यकर्ता के रूप में भी उभरे हैं।

पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर में 100 करोड़ रुपए के कार्य करवा कर विकास की जो नींव महावीर रांका ने रखी है उसे आने वाले वर्षों में और अधिक बढ़ा कर विकास के नए आयाम स्थापित करे, जनता को लाभ मिले यही लक्ष्य रहे।

नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख किया तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल का आभार जताते हुए कहा कि शहर के सभी जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में उनका मार्गदर्शन किया।

न्यास सचिव आरके जायसवाल ने न्यास अध्यक्ष के एक वर्ष के कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि न्यास आज इतनी समृद्ध है कि एक वर्ष तक बगैर किसी आवक के विकास कार्य अनवरत जारी रख सकेगी।

महापौर नारायण चौपड़ा ने कहा कि शहर में अनगिनत विकास कार्य करवा कर न्यास अध्यक्ष पद की शोभा महावीर रांका ने बढ़ा दी है।

उपमहापौर अशोक आचार्य, प्रधान राधा देवी सियाग, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने भी न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने विचार रखे।

पुस्तक का किया लोकार्पण- ‘एक कदम विकास की ओरÓ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पुस्तक में न्यास की उपलब्धियों तथा करवाए जा रहे विकास कार्यों ब्यौरा दिया गया है।

डॉक्यूमेंट्री से दिखाई उपलब्ध्यिां- नीलेश पारीक तथा ज्योतिप्रकाश रंगा द्वारा निर्मित ‘एक कदम विकास की ओरÓ डॉक्यूमेंट्री का भी रविन्द्र रंगमंच में प्रसारण किया गया। दस मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में शहर में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

250 से अधिक संस्थाओं ने किया सम्मानित- नगर विकास न्यास अध्यक्ष पद पर सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर महावीर रांका का लगभग 257 संस्थाओं ने मोमेंटो, फूल मालाओं तथा साफा पहना कर व शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया।

सिक्कों से तोला- नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को उनके एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर पार्षद मोहम्मद ताहिर, भगवतीप्रसाद गौड़, राजेन्द्र शर्मा, उपमहापौर अशोक आचार्य, श्रवण चौधरी, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, जगदीश मोदी, रमेश भाटी, अजयसिंह राजपुरोहित, सूरजमल पडि़हार, दिनेश उपाध्याय, श्यामसुंदर चांडक शंभू गहलोत, जमनलाल गजरा के सान्निध्य में वजन के बराबर सिक्कों से तौला गया।

नेताजी उवाच : भाजपा नेताओं को सबक लेना चाहिए

बीकानेर 18/11/17 । अपनी उम्र बीकानेर शहर के विकास और विशुद्ध राजनीति को समर्पित कर देने वाले वयोवृद्ध सक्रिय राजनेता जब किसी युवा और स्थानीय निकाय के माध्यम से जनहित के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही शख्सियत को 365 दिनों में ही आमजन के दिलों को जीत लेने वाला बताए तो उस शख्स पर शहर गर्व करता है। वे शख्स हैं नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका और उनके जनप्रियता के शिखर पर पहुंचने की अपनी शैली में घोषणा की है वरिष्ठ राजनेता व बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ गोपालकृष्ण जोशी ने। डॉ जोशी के शब्दों में : “पिछले एक वर्ष की तुलना की जाए तो यह देखने को मिलेगा कि जितने विकास कार्य पिछले एक वर्ष में हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। डॉ. जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले एक वर्ष में महावीर रांका लोकप्रियता बढ़ी है, उससे अन्य भाजपा नेताओं को सबक लेना चाहिए।
.जी हां; विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने महावीर रांका के प्रतिे में कुछ ऐसेे ही उद्गार प्रकट किए । वे यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित ‘एक साल-बेमिसाल’ कार्यक्रम काे संबोधित कर रहे थे।
डॉ. जोशी ने कहा कि महावीर रांका का यूआईटी चेयरमैन के रूप में पिछला एक वर्ष बड़ा ही शानदार रहा है। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में कार्य करते हुए सभी चुनौतियों को स्वीकारा और बड़े ही सराहनीय तरीके से अपने कार्य को अंजाम दिया। उन्होंने न सिर्फ पार्षदों, नेताओं बल्कि आमजन, सभी की बातों को सुना और आमजन के हित में अनेक कार्य किए।
विधायक डॉ. गोपालकृष्ण जोशी ने कहा कि महावीर रांका की लोकप्रियता के सौपान बीकानेर में दिनोंदिन बढ़ रहे है, इससे लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महावीर रांका भाजपा प्रत्याशी बन सकते हैं।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!