भाजपा सरकार के विरूद्ध कांग्रेस का धरना प्रदर्षन 12 को

badmer newsबाड़मेर 10 दिसम्बर।
राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के निर्देषानुसार राज्य की भाजपा सरकार चार वर्ष के कुषासन झूठे वादे, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर द्वारा मंगलवार 12 दिसम्बर प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्षन का आयोजन किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष फतेह खान ने बताया कि भाजपा सरकार के चार साल पूर्णतया विफल साबित हुए सररकार हर मोर्च असफल रही है। आमजन दुखी, त्रस्त है सरकार झूठे वायदो जष्ने बनाने में मगन है। काग्रेस पार्टी आमजन की समस्याओ को लेकर सरकार के विरूद्ध अपने चार साल पूर्ण होने पर धरना प्रदर्षन कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विफलताओं से अवगत करेगी। जिलाध्यक्ष ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सदस्यों, अग्रिम संगठनों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरना स्थल पर पहुॅचकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

फतेह खांन
जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर

error: Content is protected !!