बीकानेर। प्रत्येक माह की तरह इस माह भी चिकित्सा विभाग ने 9 तारीख भावी माताओं को समर्पित की। शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष एएनसी जांच शिविर लगाए गए। किसी निजी चिकित्सक ने हर माह की तरह स्वेच्छा से 120 किलोमीटर दूर खाजूवाला जाकर गर्भवतियों की जांच की तो कहीं गोंद के लड्डू और कम्बल बांटे गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चैधरी ने बताया कि जिले भर में पीएचसी, सीएचसी, यूपीएचसी, शहरी डिस्पेंसरी व जिला अस्पताल में पीएमएसएमए के तहत विशेष रूप से दूसरी व तीसरी तिमाही वाली गर्भवतियों की प्रसवपूर्व जांचे हुई। गर्भवती का वजन, ऊंचाई, पेट की जांच, खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, पेशाब की जांच, सोनोग्राफी इत्यादि जांचों सहित आवश्यक औषधियांे की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करायी गई। कहीं-कहीं रिपोर्टिंग के बहिष्कार के बावजूद चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं उपलब्ध करवाई गई। हाई रिस्क गर्भवातियों की पहचान कर उनके सुरक्षित प्रसव के प्रबंधन की कवायद भी की गई।
लायंस क्लब उड़ान ने प्रसूताओं को बांटे गोंद के लड्डू व कम्बल
जिला अस्पताल में डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ. सविता परमार व डॉ. अंकिता अग्रवाल द्वारा 79 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांचे की। यहाँ लायंस क्लब उड़ान की ओर से लेबर रूम को 11 कम्बलें व माँ बनी प्रसूताओं को गोंद के लड्डू वितरित किए गए। चिकित्सालय स्टाफ ने क्लब के सदस्यों का आभार जताया।
निजी गायनेकोलोजिस्ट ने दी निःशुल्क सेवाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश सहित बीकानेर जिले के निजी गायनेकोलोजिस्ट भी पीएमएसएमए अभियान के तहत स्वेच्छा से निःशुल्क सेवाएं दे रहे हंै। शनिवार को डॉ. इति माथुर ने सीएचसी खाजुवाला में, डॉ. रूपम कालरा ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र डिस्पेंसरी न 7 में, डॉ. नीता कपूर ने यूपीएचसी न. 1 (अणचाबाई डिस्पेंसरी) में, डॉ वीणा श्रीवास्तव ने यूपीएचसी सर्वोदय बस्ती में, डॉ. मंजू जोशी ने सीएचसी डूंगरगढ़ में, डॉ. जुगल किशोर छाबड़ा यूपीएचसी न. 6, नत्थूसर गेट में व डॉ. सूरत चलाना ने यूपीएचसी तिलकनगर में गर्भवतियों की निःशुल्क एएनसी जांचें कर आवश्यक सलाह की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
बीकानेर