भवानीशंकर व्यास एवं ड़ॉ. मदन केवलिया को तैस्सितौरी अवार्ड

तैस्सितोरी के 131वें जन्मदिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार व बुधवार को

bikaner samacharबीकानेर, 11 दिसम्बर। सार्दुल राजस्थानी रिसर्च इन्स्टीट्यूट के तत्त्वावधान में इटली मूल के राजस्थानी विद्वान ड़ॉ. एल.पी. तैस्सितोरी के 131वें जन्मदिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार व बुधवार को आयोजित हाेंगे।

संस्था के सचिव ड़ॉ. मुरारी शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे म्यूजियम परिसर स्थित तैस्सितौरी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं विचारांजलि का कार्यक्रम होगा। बुधवार को तैस्सितौरी अवार्ड अर्पण कार्यक्रम होगा। नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय में प्रातः 11ः30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य विद्वानों भवानीशंकर व्यास”विनोद” एवं ड़ॉ. मदन केवलिया को ड़ॉ. एल.पी. तैस्सितौरी अवार्ड अर्पित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक डॉ. गोपाल जोशी तथा निगम महापौर नारायण चौपड़ा विशिष्ट अतिथि होंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के संयोजक कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी होंगे।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!