वेटरनरी कॉलेज में “स्पिरीट-2017” का समापन

राजुवास कुलपति प्रो. छीपा ने खिलाडियों की
टीम भावना और अनुशासन को सराहा
कब्बड़ी में चतुर्थ और क्रिकेट मंे द्वितीय वर्ष स्नातक बनी विजेता

Sports Weekबीकानेर, 11 दिसम्बर। वेटरनरी कॉलेज खेलकूद सप्ताह “स्पिरीट-2017” का समापन सोमवार को हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. छीपा ने कब्बडी के फाइनल मैच में खिलाड़ी टीमों की हौसला अफजाई करते हुए खेलकूद सप्ताह के दौरान प्रदर्शित खेल भावना और अनुशासन के लिए छात्र-छात्राओं और आयोजकों को बधाई दी। कुलपति डॉ. छीपा के साथ वेटरनरी कॉलेज के अधिष्ठाता प्रो. त्रिभुवन शर्मा, कुलसचिव प्रो. हेमंत दाधीच , प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. ए.पी. सिंह, कुलपति के प्रशासनिक सचिव प्रो. बी.आर. श्रृंगी ने पूरे मैच में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। सोमवार को आयोजित कब्बड़ी के फाइनल मैच में चतुर्थ वर्ष स्नातक की टीम ने द्वितीय वर्ष स्नातक को 67-30 के स्कोर पर 37 अंकों से हराकर विजेता का खिताब जीत लिया। खेल प्रभारी डॉ. प्रवीण पिलानियां ने बताया कि प्रातः क्रिकेट का फाइनल मुकाबला द्वितीय वर्ष स्नातक की टीम ने 19 रन से जीत लिया। 16 ओवर के सीमित ओवरों के फाइनल में तृतीय वर्ष की टीम ने 68 के स्कोर पर अपनी पारी समाप्त कर ली। एथलेटिक्स मुकाबलों में प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:- 100 मी. दौड़ में दिनेष पूनिया और जैनू परमार प्रथम रहे। 200 मी. दौड़ में कमलेष और राजबाला प्रथम रहे, 400 मी. दौड़ में नरसिंगा राम और जैनू परमार प्रथम रहे। 800 मी. और 1500 मी. दौड़ में अषोक खीचड़ प्रथम रहे। डिस्क थ्रो में दिनेष पूनिया और सुषीला मैदा प्रथम, जेवलिन-थ्रो में सुरजाराम और सुषीला मैदा प्रथम रहे। शॉट-पुट में रामचंद्र तिवाड़ी और सुषीला मैदा प्रथम, लम्बी कूद में मयंक और सुषीला मैदा प्रथम रहे। 4 गुणा 100 मी. दौड़ में द्वितीय वर्ष स्नातक के मयंक, कमलेष, वेद प्रकाष और रवींद्र सैनी प्रथम रहे।
वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा पूनरासर में पशुपालक शिविर सम्पन्न
बीकानेर, 11 दिसम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के पशु विविधिकरण सजीव मॉडल द्वारा 8 दिसम्बर को ग्राम पूनरासर में एक दिवसीय ऑफ कैम्पस ट्रेनिंग ‘‘शीत ऋतु में विभिन्न पशुओं का प्रबंधन एवं देखभाल” विषय पर आयोजित की गई । प्रोजेक्ट की प्रमुख अन्वेषक प्रो. बसंत बैस ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 40 पशुपालकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में डॉ. लोकेश टाक ने शीत ऋतु में पशुओं की विभिन्न बीमारियों के लक्षण, उपचार व रोकथाम के बारे में जानकारी दी। डॉ. संजय सिंह ने शीत ऋतु में पशुधन के प्रबंधन के महत्वपूर्ण अवययों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण सत्र की समाप्ति पर पूनरासर ग्राम के सरपंच नेमाराम ने भाग लेने वाले पशुपालकों का आभार जताया।

निदेषक
जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

error: Content is protected !!