स्व. शिवचंद आचार्य स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का आगाज 29 दिसम्बर से
अजित फाउण्डेशन एक सामाजिक संस्था है, जिसके संस्थापक पद्मभूषण प्रो. विजयशंकर जी व्यास है। संस्था विगत दो दशक से बीकानेर में युवाओं के साथ मिलकर रचनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में सत्त कार्यशील है।
संस्था द्वारा अन्य गतिविधियों के साथ विगत 13 वर्षों से जिला स्तरीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता गत कई वर्षों से स्व. शिवचंद आचार्य स्मृति में आयोजित होती है। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित होगी, जिसमें कक्षा 5 से 10 एक वर्ग तथा कक्षा 11 एवं 12वीं एक वर्ग। प्रतियोगिता दिनांक 29 से 31 दिसम्बर 2017 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 4 बजेे तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिले के विद्यालय भाग लेगें। प्रतियोगिता प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक श्री शंकरलाल हर्ष के मार्गदर्शन में आयोजित होती है।
प्रतियोगिता में दोनो वर्गों में विजेता विद्यालय को आवृति ट्रॉफी सहित विजेता शिल्ड, उपविजेता शिल्ड, विजेता एवं उपविजेता दोनो टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार, सांत्वना पुरस्कार एवं सभी भाग लेने वाले खिलाडियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
आपसे अनुरोध है कि प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की टीम को शामिल करवाने के लिए इस पत्र के साथ संलग्न आवेदन पत्र में जानकारी भिजवाने की कृपा करें। दिनांक 26 दिसम्बर 2017 तक आवश्यक रूप से अजित फाउण्डेशन के निम्नलिखित पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक /कुरियर द्वारा पहुंचाई जाए।
बाहर से आने वाली टीम की आवास एवं भोजन व्यवस्था संस्था द्वारा की जायेगी।
पता – अजित फाउण्डेशन, आचार्यों की ढाल, सेवगों की गली, बीकानेर। फोन 0151-2528483
संजय श्रीमाली
कार्यक्रम समन्वयक