केकड़ी। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र विकास एवं संघर्ष समिति की तृतीय आम सभा कल रविवार को भाटोलाव बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की जायेगी। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व काबिना मंत्री सांवर लाल जाट होंगे तथा अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल बंबोरिया द्वारा की जायेगी। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मदनलाल सैनी,पूर्व विधायक शंभू दयाल बड़गूर्जर तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र मीणा शिरकत करेंगे।