
देवनानी ने बताया कि सरकार ने वन विहार काॅलोनी में नई पाईप लाईन हेतु 19.19 लाख, आजाद नगर कोटड़ा में नई पाईप लाईन हेतु 22.77 लाख व राजीव काॅलोनी, भारत नगर, लोहाखान हेतु 13.39 लाख राशि की स्वीकृति जारी की है।
इसी प्रकार हरिजन बस्ती, इन्द्रा काॅलोनी मीरशाहअली, हरदयाल धोबीगली राजीव काॅलोनी, क्रिश्चयनगंज क्षेत्र हेतु 23.10 लाख, सिविल लाईन्स, सोभाग क्लब, रैम्बुल रोड़, कुट्टी की टाल शान्तिपुरा क्षेत्र हेतु 47.44 लाख व हरिजन बस्ती भोंपो का बाड़ा हेतु 10.63 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।
इसके अतिरिक्त महाराणा प्रताप नगर ए ब्लाक हेतु 13.71 लाख, नगीना बाग क्षेत्र हेतु 14.62 लाख, कुम्हार मौहल्ला क्षेत्र हेतु 20.54 लाख एवं अजमेर उत्तर में विभिन्न स्थानों पर नई पाईप लाईन के कार्य हेतु 48.61 लाख की राशि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है।