91.91 लाख की लागत से लगेगी पाइपलाइन

waard 19अजमेर 21 दिसम्बर ।। महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने वार्ड 19 के क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या के समाधान हेतु 91.91 लाख की लागत से 4200 मीटर सीमेंट व पीवीसी पाइपलाइन को बदलकर नयी डी.आई की पाइपलाइन डालने का शिलान्यास किया।।
मंत्री भदेल ने बताया कि क्षेत्र में सीमेंट व पीवीसी पाइप लाइन डली हुई हैं , कई बार तेज प्रेशर होने के कारण ये पाइपलाइन फुट जाती हैं क्षेत्रवासियों को पेयजल सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ता था इनके फूटने की शिकायत आम बात हैं, क्षेत्रवासियों ने इस समस्या से हमे अवगत कराया उस पर तुरंत प्रसंज्ञान लेते हुए , पुरे क्षेत्र में 91.91 की लागत से नयी स्टील की पाइप लाइन डाली जाएगी।। अब क्षेत्रवासियों को जल्द ही गंदे पानी व कम प्रेशर की समस्या से निजात मिलेगी ।। जनता की समस्या हमारी समस्या हैं ।। कुछ समय पूर्व ही इस क्षेत्र में बालिका शिक्षा के लिए विद्यालय बनवाया हैं , क्षेत्र में सड़क नाली कि पूर्ण व्यवस्था हैं , स्वास्थ्य के द्रष्टिकोण से 5 करोड़ की लागत से सॅटॅलाइट हॉस्पिटल बनने वाला हैं , पेयजल समस्याओ से भी जल्द निजात मिलने वाली हैं , जल्द ही यह क्षेत्र अजमेर के विकसित क्षेत्रो में से एक हो जायेगा ।।
वार्ड 19 के पार्षद भवानी सिंह जेदिया ने बताया कि भगवानगंज क्षेत्र में 51.95 लाख स्वीकृत हुए हैं जिसमे राधा स्वामी सत्संग फरीदाबाद , रामबाग चौराहा , सांसी बस्ती व इसाईं महोल्ला में 2450 मीटर क्षेत्र में पाइपलाइन डलेगी। पहाड़गंज में 34.95 लाख की लागत से लबाना बस्ती , पहाड़गंज 5 दुकाने, झुलेलाल मंदिर चाँदबावड़ी व म्याणी हॉस्पिटल आशागंज में 1350 मीटर के क्षेत्र में पाइपलाइन डलेगी ।। साथ ही हरिजन बस्ती में 5.01 कि लागत से 400 मीटर के क्षेत्र में पाइपलाइन डलेगी।।
उपमहापौर संपत सांखला ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि विकास का प्राय हैं दक्षिण विधान सभा क्षेत्र कि विधायक अनीता भदेल , उपचुनाव आने वाले हैं गैर विपक्षी दल आयेंगे व आप सब को गुमराह करेंगे पर उस समय हमे जवाब देना हैं ।। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहता हैं व जनसेवा में यकीन रखता हैं।
पूर्व सांसद रासा सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों को बताया कि भाजपा के शासन में जितने विकास कार्य हो रहे हैं उतने आज तक कभी न हुए।। इन विकास कार्यो को देखते हुए 19 राज्यों में भाजपा की सरकार आ चुकी हैं।। जनता विकास का साथ देती हैं ।।
पूर्व विधायक हरीश झामनानी ने कहा कि भाजपा विकास का प्रायवाची बन गयी हैं , भाजपा कि विचारधारा सिर्फ विकास हैं , जनता भी विकास को समझती हैं व भ्रमित करने वाले लोगो को करारा जवाब देगी।।
कार्यक्रम में आर्य मण्डल अध्यक्ष मुकेश खिंची , मोहन लालवानी (पार्षद) , नरपत जी , पुशुपालन अध्यक्ष गोवेर्धन गुर्जर , रामनिवास चौधरी , चरण सिंह लबाना , वीरेंद्र , तारावत , राजेन्द्र बीजावत, राजकमल , रमनलाल , अशोक भागवत , मूलचंद , विजय , सुरेश खोरवाल , राजेश ,गोविन्द लबाना , कमल कोली , पूर्ण जोरी व समस्त भाजपा के कार्यकर्ता व समस्त क्षेत्रवासियों उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!