राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता ने ली समाज प्रमुखों की बैठक

IMG-20171220-WA0024अजमेर। 21 दिसम्बर 2017, गुरूवार। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की अजमेर ईकाई की आवश्यक कोर कमेटी की बैठक कालीचरण दास खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई बैठक में सभी अतिथियों का जिला अध्यक्ष रमेश जी तापडिया ने आभार एवं स्वागत किया। महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से समाज हित एवं समाज को संगठित करने के लिए विभिन्न निर्णय लिये गए। उमेश गर्ग ने बताया कि अजमेर जिला वैश्य महासम्मेल को अतिप्रभावी बनाने के पर्याप्त प्रयास किये जा रहे है, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्याप्त अहमियत एवं सहयोग मिले ऐसे प्रयास किये जा रहे है। उपरोक्त बैठक में सर्वसम्मति से वैश्य समाज के उपेक्षा को असहनिये बताया। मुख्य अतिथि बाबूराम गुप्ता ने कहा कि समाज को राजनैतिक क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिनिधत्व मिलना चाहिए। सेवा के क्षेत्र में एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला वैश्य समाज उपेक्षित हो, यह असहनीय है उन्होंने सभी राष्ट्रीय राजनितिक दलों से प्रतिनिधत्व की मांग की। उन्होंने अजमेर में हो होने वाले लोक सभा उपचुनाव में भी वैश्य कैंडिडेट को टिकट देने की मांग की। बाबूराम गुप्ता ने कहा कि जो बच्चे आई.ए.एस. की तैयारी कर रहे है और उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा उत्तीर्ण कर ली है ऐसे प्रत्येक वैश्य विधार्थी को समाज की और से एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशी आगामी पढ़ाई एवं कौचिंग करने के लिए उपलब्ध कराई जाऐगी। बाबूराम जी गुप्ता ने सम्पूर्ण समाज से अपील की कि कोई वैश्य बन्धू आभाव में नहीं रहे ऐसे प्रयास होने चाहिए हम सबको साथ मिलकर जो बन्धू उपेक्षित है आभाव में है उसका भातृत्व भाव से सहयोग कर समाज की मुख्य धारा से उसे भी जोड़ने के प्रयास करने चाहिए। बाबूराम गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित करने के लिए गांव, बस्ती ढ़ाणी एवं वार्डाें में वैश्य पंचायते बुलाकर संगठित करने के प्रयास किये जाऐंगे साथ ही विधार्थियों के लिए हाॅस्टल, सामुहिक विवाह, परिचय सम्मेलन, रोजगार के अवसर, विधार्थियों के लिए करियर कांउसलिंग, व्यापारियों के लिए उच्च तकनीक एवं सरकार की रीति नीति समझाने के लिए समय-समय पर सेमिनार आयोजित की जाऐगी। अध्यक्ष रमेश तापडिया ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। आज बैठक में कालीचरण दास खण्डेलवाल, रमाकान्त बाल्दी, अशोक पंसारी, धर्मेश जैन, ओम प्रकाश मंगल, किशनचंद बंसल, महेन्द्र जैन मित्तल, उमेश गर्ग, प्रवीण जैन, अशोक राठी, अमित कुमार गुप्ता, अंकुर मित्तल, आभा गांधी, राजेन्द्र गांधी सहित वैश्य बन्धू एवं सदस्य उपस्थित रहे।
परम श्रदय सुधा सागर जी महाराज का अजमेर में मंगल प्रवेश होने पर नया बाजार गोल प्याऊ पर महाराज जी का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया जाऐगा। कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर सभी समाज बन्धू एवं राजनेता एक साथ उपस्थित होकर महाराज श्री को श्रीफल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वैश्य समाज के प्रत्येक बन्धू को प्रातः 9ः00 बजे गोल प्याऊ पर जैन मुनि सुधा सागर जी महाराज के दर्शन स्वागत अभिनन्दन हेतु आने की अपील की गई है।

(उमेश गर्ग)
मो. 9829793705

error: Content is protected !!