गांव झझू [श्री कोलायत] में पांच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का समापन

IMG-20180121-WA0297बीकानेर दिनांक 21.1.2018 श्री कोलायत :- सर्व शिक्षा अभियान और ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा श्री कोलायत के सयुंक्त तत्वावधान और कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय झझू के सहयोग से पांच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आज समापन किया गया | 17 जनवरी को शुरू किये गए इस आत्मरक्षा शिविर में श्री कोलायत बेल्ट की 20 स्कूलों के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने इस रिफ्रेशर कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया | इस शिविर के प्रभारी और सर्व शिक्षा अभियान के आर पी श्रीमती तारा पारीक ने बताया कि इस शिविर में शिवरिर्थियो को आत्म रक्षा में दक्ष श्रीमती चुन्नी कुमारी तरड़ और श्रीमती अंजुमन आरा ने प्रशिक्षण दिया | पांच दिनों तक चले इस शिविर के दौरान प्रशिणार्थिओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण में आराम , सावधान , मोक्ष ऑफ , मोक्ष ऑन ,सोमन रे तथा होर्से राइडिंग पोजीशन आदि आत्मरक्षा के गुरों और पंचो से रूबरू अवगत करवाया | इस शिविर के माध्यम से शिविरथिओं ने दक्ष प्रशिक्षणर्थिओं से प्राप्त आत्मरक्षा के गुर पंच आदि को अब अपनी अपनी स्कूलों में जाकर बालिकाओं को प्रशिक्षित करेंगे | स्कूलों की बालिकाएं सुरक्षित विद्यालय वातावरण के साथ इस सेल्फ डिफेंस की विधा से प्रशिक्षित हो कर विषम परिस्तिथि में इस सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण के जरिये अपने आपको सुरक्षित रख सकेगी |

error: Content is protected !!