विधायक डाॅ. गोपाल जोशी ने आम बजट 2018-19 को बताया प्रशंसनीय

01.02.2018। डाॅ. गोपाल जोशी विधायक बीकानेर (पश्चिम) ने कहा कि वित्त मंत्री अरूण जेटली जी द्वारा वर्ष 2018-19 का बजट काफी संतुलित था। इस बजट के तहत उन्होंने सभी वर्गो का ध्यान रखते हुए युवाओं के लिए 70 लाख नौकरियो की घोषणा, 2020 तक 50 लाख युवाओं को स्काॅलरशिप, मध्यम व छोटे वर्ग के व्यापारियों के लिए 200 करोड़ की सहायता राशि, मुद्रा योजना के तहत 03 लाख करोड़ देने का लक्ष्य, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत वंचितो तक बिजली पहुंचाने की घोषणा, 02 करोड़ शौचालय निर्माण, गरीबो तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने हेतु 05 लाख का कैशलेस अस्पताल बीमा, देश के लिए 10 करोड़ परिवारो को मेडिकल बीमा, बुजुर्गो की बचत टैक्स फ्री करना, ब्लैक बोर्ड की जगह डिजिटल ब्लैक बोर्ड की घोषणा, दलितो के लिए फण्ड में 3900 करोड़ का इजाफा, 4000 मानव रहित रेल फाटक बन्द किया जाना, स्टेशनो को सी.सी.टी.वी. युक्त, 4000 किमी रेल्वे का इलेक्ट्रीफिकेशन आदि विभिन्न घोषणाओं के साथ बजट काफी प्रशंसनीय था।

विजय मोहन जोशी

error: Content is protected !!