श्री सीमेन्ट रास यूनिट में ‘‘कमर के निचले हिस्से में दर्द व सियाटिका’’ पर सेमीनार

मित्तल हाॅस्पिटल के ब्रेन व स्पाइन रोग विशेषज्ञ डाॅ सिद्धार्थ वर्मा होंगे वक्ता
ब्यावर, 06 अप्रैल ( )। मित्तल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर अजमेर एवं श्री सीमेन्ट रास यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में वल्र्ड हैल्थ डे पर 07 अप्रैल, 2018 को प्रातः 11 बजे श्री सीमेन्ट रास यूनिट परिसर में ‘‘कमर के निचले हिस्से में दर्द व सियाटिका’’ की बीमारियों पर सेमीनार आयोजित होगी।
महाप्रबंधक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. राकेश शर्मा ने बताया कि सेमीनार में मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर के बे्रन व स्पाइन रोग विशेषज्ञ डाॅ. सिद्धार्थ वर्मा ‘‘कमर के निचले हिस्से में दर्द व सियाटिका’’ पर पावर प्रजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे। डाॅ. वर्मा ‘मर के निचले हिस्से में दर्द व सियाटिका से बचाव व उपचार तथा उससे संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर श्री सीमेन्ट रास यूनिट के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगें।
उल्लेखनीय है कि डाॅ सिद्धार्थ वर्मा मित्तल हाॅस्पिटल में न्यूरो सर्जन हैं, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, सिर व रीढ़ की हड्डी में चोट, सियाटिका आदि रोगों के उपचार की विशेष दक्षता रखते हैं।

सन्तोष गुप्ता
प्रबन्धक जनसम्पर्क/ 9116049809

error: Content is protected !!