अजमेर 11 मई मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे शनिवार 12 मई को अजमेर में अजमेर शहर तथा देहात जिले की संयुक्त बैठक लेगी भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव देहात जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी पी सारस्वत ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती राजे शहर एवं देहात की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के लिए दोपहर 12:00 बजे स्थानीय मेरवाड़ा एस्टेट भागचंद जी की कोठी पर पहुंचेगी भाजपा नेताओं ने बताया कि इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ,जिला पदाधिकारी, विधायकगण, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष, महापौर ,एडीए अध्यक्ष, जिला प्रमुख ,उप जिला प्रमुख, प्रधान तथा नगर निकायों के अध्यक्ष एवं अजमेर नगर निगम के पार्षद (काउंसलर) के साथ ही पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और निकाय अध्यक्ष पूर्व सांसद और विधायक पूर्व जिला प्रमुख अपेक्षित रहेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने बताया कि इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में पार्टी के विगत दिनों हुए कार्यक्रमों के व्रत के साथ ही आगामी संगठनात्मक सरूपे कार्यक्रमों पर माननीय मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अजमेर शहर में ली जाने वाली बैठक की तैयारियों के लिए आज जिला अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई तथा अंतिम रुप दिया गया आज की बैठक में जिला महामंत्री रमेश सोनी जिला उपाध्यक्ष घीसूलाल गढ़वाल विकास सोनगरा रविंद्र जसोरिया ,संदीप गोयल ,संजय अरोड़ा ,सैयद सलीम मोहम्मद ,दीपक सिंह राठौर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे व्यवस्थाओं में लगे पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष यादव के साथ मेरवाड़ा स्टेट जाकर वहां की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।