‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ संस्था द्वारा समर कैंप का आयोजन 7 से 10 तक

परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी की ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ संस्था द्वारा पहली बार अजमेर में समर कैंप का आयोजन दिनांक 07 जून से 10 जून 2018 तक किया जा रहा है l
यह पहला कैंप है जो सुबह 07:00 बजे से शाम 07.00 बजे तक पूरे दिन का रहेगा l दिन की शुरुआत योग से होगी, फिर नाश्ता फिर 03 घंटे कोर्स जिसमे सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग जैसे लीडरशिप, कम्युनिकेशन, टीम बिल्डिंग, टाइम मैनेजमेंट, फियर और एंगर मैनेजमेंट को हैंडल करना एक्टिविटी व प्रोसेस के द्वारा सिखाया जायेगा तथा बाल संस्कार, सामाजिक संस्कार, नैतिक शिक्षा सिखाई जाएगी l एकाग्रचित्त होने के लिए प्राणायाम व् याददाश्त के लिए मेमोरी गेम्स खिलाये जायेंगे l दोपहर को वीडियोज़ एवं फन गेम्स का इंडोर सेशन होगा और शाम को आउटडोर गेम्स खिलाये जायेंगे l इसमें आर्चरी, ट्रेज़र हंट, फेश पेंटिंग, टेंट पीचिंग व ग्रुप गेम्स होंगे l सुबह व शाम को प्रतिभागियों को नुट्रिशयस (पौष्टिक) नाश्ता तथा दोपहर में लंच भी उपलब्ध कराया जायेगा l
बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से होने वाला यह कार्यक्रम राजकोट से आयी टीचर सुनीता जी द्वारा संचालित किया जायेगा l रजिस्ट्रेशन से पहले व कोर्स के बाद पेरेंट्स मीटिंग होगी l रजिस्ट्रेशन 9829207809 पर कराये जा सकते हैं l
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://docs.google.com/forms/d/e/ वेबसाइट पर किये जा सकते हैं l

error: Content is protected !!