केकड़ी,
भारतीय जनता पार्टी ब्रम्हाणी माता मण्डल की बेठक मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सुवालका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,बेठक में केकड़ी विधानसभा प्रभारी पुखराज पहाड़िया ,संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम उपस्थित थे।संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए राजस्थान सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुचाने का आव्हान किया,प्रभारी पुखराज पहाड़िया ने कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के चार वर्षों के कार्यो व योजनाओ को घर घर पहुचाये,साथ ही पहाड़िया ने मण्डल पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षो से सँगठनात्मक चर्चा की व बूथों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कमजोर बूथों को चिन्हित करते हुए आवश्यकता होने पर मण्डल अध्यक्ष को उनमे परिवर्तन करने हेतु सुझाव मांगे साथ ही पहाड़िया ने सभी पदाधिकारियों को कार्य का बंटवारा करते हुए जिम्मेदारी प्रदान कर आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आव्हान किया।बेठक में मण्डल महामंत्री रायचन्द बागड़ी,सत्यनारायण गुर्जर,,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश शर्मा,कोषाध्यक्स जितेंद्र सिंह,केकड़ी विधानसभा आई टी संयोजक अमित शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष दमयंती जोशी, सेवा राम मीना,जगदीश कुड़ी सहित कई बूथ अध्यक्ष ,पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
वीरसावरकर मंडल सरवाड देहात की बूथ सत्यापन व् संरचना की बैठक शिवमंदिर खिरिया में स्म्पन्न..हुई बैठक में केकड़ी विधानसभा संगठन प्रभारी पुखराज जी पहाड़िया,संसदीय सचिव गौतम जी,प्रधान किशन लालजी,मंडल अध्यक्ष् होनहार सिंह राठौड़,दिनेश जी,राजवीर जी,मंडल कार्यकारिणी,बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रभारी,सी आर,ड़ी आर व् कार्यकर्त्ता उपस्थित थे|