मिनी मैराथन से बच्चों ने दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मंडल मुख्यालय, बीकानेर के तत्वावधान में रविवार की सुबह गंगाशहर स्थित महावीर चौक से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मंडल सचिव देवानंद पुरोहित ने बताया कि यूआईटी के अध्यक्ष महावीर रांका, नगर निगम, बीकानेर के महापौर नारायण चौपड़ा, स्काउट व गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विमला मेघवाल उपाधीक्षक पुलिस महावीर प्रसाद शर्मा एवं मंडल चीफ कमिश्नर (स्काउट) डॉ विजयशंकर आचार्य ने मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर पर सभी ने अपने वक्तव्यों में पर्यावरण के संरक्षण की महती आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर राजकीय बांठिया बालिका सी सैकेंडरी स्कूल, भीनासर की प्राचार्या शशि वर्मा, स्थानीय संघ, गंगाशहर के प्रधान भवानी शंकर जोशी, उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल, सचिव प्रभुदयाल गहलोत, समाजसेवी सीताराम कच्छावा, ओम रामावत, अशोक सुथार, विनोद गहलोत, रामेश्वर मारू सहित अनेक गणमान्य जन सम्मिलित हुए। मैराथन महावीर चौक गंगाशहर से आरंभ होकर बांठिया स्कूल, भीनासर में संपन्न हुई। मैराथन में गंगाशहर व भीनासर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

error: Content is protected !!