विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में चित्रकला प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में चित्रकला प्रतियोगिता तथा वाहन रैली विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के उपलक्ष में मंगलवार प्रातः 7:30 बजे पर्यावरण जागरूकता निमित्त अपना संस्थान (अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान, अजमेर) द्वारा आदर्श नगर उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में तीन वर्गों यथा कक्षा 1 से 5 – प्रथम वर्ग, कक्षा 6 से 8 – द्वितीय व , कक्षा 9 से 12 – तृतीय वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन चयनित प्रतिभागियों को पारितोषिक तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
पर्यावरण जागरूकता के इसी चरण में संस्थान द्वारा प्रातः 7:00 बजे से एक वाहन रैली अजय नगर से निकाली जाएगी। यह वाहन रैली अजय नगर से प्रारम्भ होकर पार्वती उद्यान, झूलेलाल कॉलोनी, भगवान गंज, तेली वाली गली, रोज मेल प्रैस, सांसी बस्ती, मलूसर, पहाड़ गंज वाले रास्ते से होकर सुखाड़िया नगर होते हुए हासीबाई धर्मशाला, आशा गंज पर समाप्त होगी।
इस रैली को संघ जे महानगर संघचालक मा.सुनील दत्त जैन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।
*उमा शंकर शर्मा*
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
अपना संस्थान
मोब. 9460008065

error: Content is protected !!