भाजपा प्रदेश मदनलाल सेनी अजमेर में

2 जुलाई 2018,सोमवार को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद माननीय मदन लाल जी सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अजमेर आगमन पर उनका भव्य स्वागत तथा वह अजमेर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे अरविन्द यादव ने बताया की सैनी में पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भारतीय मजदुर संघ से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयसेवक के रूप राष्ट्रवादी विचारो से जुड़े रहे है उन्होंने तमाम चुनौतीपूर्ण मुकाम तय किए हैं प्रदेश अध्यक्ष जी का श्री नगर रोड़ स्थित होटल दाता इन. में दोपहर 1 बजे भव्य स्वागत कार्यक्रम तय किया गया है

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में शहर जिले के सभी जिला पदाधिकारी,मोर्चा के सभी पदाधिकारी,प्रकल्प,विभाग, प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,मंडल अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी सहित भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के सभी कार्यकर्ता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत करेंगे
अरविन्द यादव
जिलाध्यक्ष
भाजपा,शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!