अजमेर 26 अगस्त ( )राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता ने अजमेर जिले की बिगड़ती हुई पेयजल व्यवस्था पर गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए जलदाय मंत्री व एडिशनल चीफ जलदाय विभाग को पत्र लिखकर मांग की है कि अजमेर शहर के अंदर एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जाए और जहां पर इस दिन पानी दे जा वहां पर पानी का प्रेशर बढ़ाया जाए वहीं कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने एडिशनल चीफ ए आर खान द्वारा विगत दिनों समाचार पत्रों में जो जयपुर में यह घोषणा की थी कि अगर इस साल भी बारिश नहीं आए तो बीसलपुर में अजमेर शहर को देने के लिए पर्याप्त पानी है एक दिन छोड़कर एक दिन मान्यवर जी अभी तो बारिश का टाइम है । उसमें भी अभी भी कहीं पर 72 घंटों में कहीं पर 48 घंटे पानी दिया जा रहा है और पानी का प्रेशर भी बहुत ही कम है जिससे पानी चढ़ नहीं पा रहा है पानी भी मटमैला व गंदा आ रहा है। एडिशनल चीफ साहब से निवेदन है कि वह इस तरह की जनता को भ्रमित करने की बातें ना करें अगर पानी है तो उसको अजमेर शहर की जनता को समय पर दें आम जनता बहुत परेशान है ।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने जलदाय मंत्री से मांग की है कि वह समय समय पर आकर के अजमेर शहर में जो पानी दिया जा रहा है उसकी समीक्षा बैठक तो करें मुख्यमंत्री जी के साथ गौरव यात्रा में आप घूम रहे हैं परंतु अजमेर शहर में पानी के लिए कितनी त्राहि-त्राहि मच रही है उस पर आप ध्यान नहीं दे रहे हैं।