पूर्णकालिक विस्तारको की संभाग स्तरीय कार्यशाला 29 को

अजमेर 28 अगस्त भारतीय जनता पार्टी अजमेर संभाग के भीतर पार्टी कार्य विस्तार हेतु कार्य करने हेतु निकले पूर्णकालिक विस्तारको की संभाग स्तरीय कार्यशाला 29 अगस्त बुधवार को प्रातः 11ः00 बजे से 3ः00 बजे तक अजमेर शहर में संपन्न होगी भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि पूर्णकालिक विस्तारको की संभाग स्तरीय कार्यशाला जयपुर रोड स्थित होटल के सी इन मे होगी जिसमें प्रदेश वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा समीक्षा की जाएगी।
यादव ने बताया कि होटल कैसी इन में ही अपराहन 3ः00 बजे भाजपा की संगठनात्मक बैठक होगी जिसमें जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, भाजपा पार्षद दल सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे इस बैठक में आगामी दिनों में होने वाले युवा महिला लाभार्थी व्ठब् अनुसूचित जाति वह बूथ स्तरीय सम्मेलनों पर चर्चा करने के साथ-साथ ही अन्य विषय पर भी चर्चा की जाएगी।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव तथा देहात जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी पी सारस्वत ने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री माननीय श्री वी सतीश 30 अगस्त को अजमेर आएंगे जहां पर वह होटल दाता इन श्रीनगर रोड में प्रातः 10 बजे अजमेर शहर जिला एवं देहात जिले की बैठक लेंगे, इस बैठक में जिले के विधायक जिला प्रमुख ,पंचायत समिति प्रधान, नगर निकाय अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी ,जिला संगठन प्रभारी ,मोर्चा जिला अध्यक्ष ,जिले से प्रदेश पदाधिकारी, जिला विस्तारक प्रभारी विस्तारक पालक मौजूद रहेंगे।

अनीश मोयल
जिला मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी
शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!