उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर के तत्वाधान में आज दिनांक 09-09-18 (रविवार) को स्पोर्ट ड्राईंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रेल कर्मचारियों के 7 से 13 वर्ष तक के कुल 66 बच्चों ने भाग लिया । बच्चों की इस प्रतियोगिता में आयु के आधार पर तीन ग्रुप बनाये गये । प्रथम ग्रुप में 7 से 9 वर्ष , द्वितीय ग्रुप में 9 से 11 वर्ष व तृतीय ग्रुप में 11 से 13 वर्ष तक के बच्चे भाग लिया। अलग- अलग ग्रुप के बच्चों को अलग-अलग विषयों पर चित्र व दृश्य बनाने के लिए दिये गये जिन पर बच्चों ने सुदंर दृश्यों का चित्रण किया ।
उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमति प्रतिभा कश्यप के अनुसार स्पोर्ट ड्राईंग व पेंटिेग प्रतियोगिता आज प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक कचहरी रोड महाराष्ट्र मंडल के सामने स्थित अधिकारी क्लब अजमेर , रेलवे सैकण्डरी स्कूल आबूरोड तथा क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में आयोजित की गई ।
निबन्ध प्रतियोगिता दिनांक 16-09-18 (रविवार) को प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक कचहरी रोड महाराष्ट्र मंडल के सामने स्थित अधिकारी क्लब अजमेर रेलवे सैकण्डरी स्कूल आबूरोड तथा क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में में आयोजित की जायेगी । बच्चों को ड्राईंग व पेंटिंग हेतु दिये गये विषय इस प्रकार थेः—
प्रथम ग्रुप में 7 से 9 वर्ष
फलों की टोकरी अथवा मेरा प्रिय कार्टून
द्वितीय ग्रुप में 9 से 11 वर्ष
मेरी खिड़की से एक दृश्य अथवा रेलवे स्टेशन का दृश्य
तृतीय ग्रुप में 11 से 13 वर्ष
प्राकृतिक आपदा बाढ़ अथवा एशियाई खेल 2018
इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमति प्रतिभा कश्यप के अतिरिक्त उपाध्यक्षा श्रीमति मनीषा गुप्ता, सचिव प्रतिभा गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री मति मीता सोइन व संगठन की अन्य सदस्य व कर्मचारी उपस्थित थे ।