धार्मिक म्यूजिक तम्बोला का आयोजन किया

अजमेर अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच व राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच के संयुक्त तत्वाधान में बडा धडा पंचायत नसियां में पर्वराज पर्यूषण के द्वित्तीय दिवस पर धार्मिक म्यूजिक तम्बोला का आयोजन किया । कार्यक्रम की शुभारम्भ मंगलाचरण से किया इसके पष्चात मंच के सदस्य अमित व ज्योति ने इस कार्यक्रम का निर्देषन किया।

इस आयोजन में धर्म प्रेमी लोगों ने आकर खेल खेल के साथ भक्ति संगीत का आनंद लिया ।
बड़ा घड़ा पंचायत नसिया के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला मंच की अध्यक्ष रोशनी सोगानी, रीतू सोगानी, प्रदीप-सरस्वती पाटनी, मनीष अजू अजमेरा अंकित नम्रता , अमित ज्योति बैद नरेष -रीटा संतोष अचला सिंगी रोहित पूजा बांकलीवाल,रूपल गोधा, श्रीयांस पाटनी, सुनिल सेठी
कार्यक्रम की इसी श्रंखला में कल सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान नेमिनाथ के पांचो कल्याण का नाटकीय रूपांतरण जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल के द्वारा नसिया जी में किया जाएगा इस प्रोग्राम में पुरस्कार पारितोषक मनोज रूप श्री मोडा सिया द्वारा किया जाएगा
कार्यक्रम के अन्त में प्रदीप पाटनी व मनीष अजमेरा ने आए हुऐ सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इसी तरह से समाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!