भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम मासिक स्मृति दिवस के अवसर पर कल रविवार 16 सितम्बर 2018 को सांय 6 बजे सूचना केन्द्र सभागार में ‘काव्यांजलि‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ठीक एक माह पूर्व अटलजी का देवलोकगमन हुआ था। एक कविहृदय एवं सरल व्यक्तित्व के प्रतीक अटलजी की स्मृतियों को संजोने के लिए यह अनूठा आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख कविगण रासबिहारी गौड़, गोविन्द भारद्वाज, डाॅ बृजेश माथुर, डाॅ शमा खान, गौरव दुबे, डाॅ पूनम पाण्डे, दिलीप पारीक, प्रदीप गुप्ता और उमेश कुमार चैरसिया अटलजी की प्रसिद्ध कविताओं का सस्वर पाठ करके उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। निर्धारित समय 6 से 8 बजे तक होने वाली इस काव्य संध्या में आप से निवेदन है कि अपनी गरिमामय उपस्तिथि से आदरणीय अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें।
*अरविन्द यादव*, *जिलाध्यक्ष*
*भाजपा अजमेर महानगर*
9414252930